আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

385 नए कोरोना मरीज मिले, 263 डिस्चार्ज, अब 3183 एक्टिव केस

Published on: August 8, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में शनिवार को 385 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 145, राजनांदगांव से 60, रायगढ़ से 19, बलौदाबाजार से 20, सुकमा से 18, दुर्ग से 21, कबीरधाम से 15, बस्तर से 14, बिलासपुर से 18, बेमेतरा, गरियाबंद व कांकेर से 7-7, नारायणपुर से 5, बीजापुर व जशपुर से 4-4, कोरिया, कोरबा, जांजगीर-चांपा से 3-3, बालोद, धमतरी, बलरामपुर व दंतेवाड़ा से 2-2, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर व अन्य राज्य से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 263 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 3 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 11855 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 3183 है. वहीं अब तक 8582 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://मास्क पहन इवनिंग वॉक पर निकलीं उर्वशी रौतेला, वीडियो देख यूजर बोले- जबरदस्त

‘न्याय योजनाएं, नयी दिशाएं‘ विषय पर केन्द्रित होगी लोकवाणी की 9वीं कड़ी

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 9वीं कड़ी का प्रसारण 9 अगस्त, रविवार को होगा. श्री बघेल लोकवाणी में इस बार ‘न्याय योजनाएं, नयी दिशाएं’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे. लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा.

http://देवी-देवताओं और समाज पर अश्लील टिप्पणी, एफआईआर

त्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने पदभार ग्रहण किया

रायपुर. छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष चंदन कश्यप ने आज ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार की उपस्थिति में राजधानी स्थित छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड, पंडरी कार्यालय में पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर बस्तर सांसद दीपक बैज, मलकीत सिंह गैन्दू और आलोक पांडे ने भी उन्हें नये सौंपे गए दायित्वों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी. श्री कश्यप ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात बोर्ड की संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ली. उन्होंने इस अवसर पर सुधाकर खलखो संचालक ग्रामोद्योग और हस्तशिल्प विकास बोर्ड के एमडी शंकर लाल धुर्वे सहित बोर्ड के अन्य अधिकारियों से परिचय भी प्राप्त किया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now