रायपुर. प्रदेश में शनिवार को 3120 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई. वहीं 759 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया जबकि इलाज के दौरान 21 की मौत हो गई. इसके बाद प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 61763 हो गई है. जिनमें से 33246 सक्रिय मामले हैं. वहीं 27978 स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं और अब तक 539 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन नए मरीजों की पहचान की गई है इनमें
जिला रायपुर से 764, राजनांदगांव से 273, दुर्ग से 263, रायगढ़ से 180, कबीरधाम व जांजगीर-चांपा से 150-150, बिलासपुर से 128, बस्तर से 125, मुंगेली से 106, धमतरी से 91, महासमुंद से 84, गरियाबंद से 73, कोरिया से 72, कांकेर से 66, बेमेतरा व सरगुजा से 65-65, सुकमा से 59, कोण्डागांव से 58, बीजापुर से 56, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 53, बालोद से 52, बलौदाबाजार से 39, सूरजपुर से 38, कोरबा से 27, नारायणपुर से 25, बलरामपुर व दंतेवाड़ा से 22-22, जशपुर से 12, अन्य राज्य से 2 हैं.
http://उपलब्धि : छत्तीसगढ़ के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट को मिली राष्ट्रीय मान्यता
सरगुजा में स्थापित होगा ट्राइब फूड पार्क
रायपुर. केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने कहा कि सरगुजा जिले के वनवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वनधन योजना के तहत वनोपज संग्रहण एवं प्रसंस्करण हेतु ट्राईब फूड पार्क की स्थापना की जाएगी. उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने तथा जमीन चिन्हांकित करने के निर्देश दिए. सरगुजा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की पहली बैठक वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से आयोजित की गई. बैठक में जिले में केंद्रीय योजनाओं तथा केंद्र प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत समीक्षा की गई. योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा सरगुजा में विकास कार्यों को गति देने पर भी विस्तार से चर्चा की गई.
http://साजिद खान पर मॉडल ने लगाया यौन शोषण का आरोप







