আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

31 नए कोरोना मरीज मिले, 102 डिस्चार्ज, अब 842 एक्टिव केस

Published on: June 16, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में मंगलवार को कोरोना के 31 नए मरीज मिले हैं. इनमें जिला बलौदाबाजार से 12, कोरबा से 5, दुर्ग से 4, राजनांदगांव व नारायणपुर से 2-2, रायपुर, कबीरधाम, कोरिया, बिलासपुर, महासमुंद व बालोद से 1-1 हैं. जिनकी भर्ती प्रकिया जारी है. वहीं अलग-अलग कोविड अस्पतालों से 102 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर ने इसकी पुष्टि की है. प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1784 हो गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 842 हो है वहीं 933 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी है. बता दें कि सोमवार रात 47 मरीजों की पुष्टि हुई थी. इनमें जिला बलौदाबाजार से 19, रायपुर से 10, गरियाबंद से 5, बलरामपुर व राजनांदगांव से 4-4, दुर्ग से 2, जांजगीर-चांपा, महासमुंद व सूरजपुर से 1-1 की पुष्टि हुई थी.

http://प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित किसानों को डेटा सुधारने का मौका

ई-नीलामी के माध्यम से लाईम स्टोन खनिपट्टा आबंटन के लिए टेंडर जारी

रायपुर. खनिज विभाग द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अंतर्गत मोहरा (ब्लॉक-ए) तथा परसाभदेर चूना पत्थर ब्लॉक को ई-नीलामी के माध्यम से मायनिंग लीज के रूप में आबंटित किया जाएगा. इसके आबंटन के लिए एमएसटीसी ई-कॉमर्स पोर्टल में 12 जून 2020 को एनआईटी जारी किया गया है. इसमें नीलामी के लिए 27 जुलाई 2020 की तिथि निर्धारित है. इच्छुक बोलीदार एमएसटीसी ई-कामर्स पोर्टल http://www.mstcecommerce.com/auctionhome/layouts/mlcl_chhattisgarh.html  अथवा विभागीय वेबसाइट  http://chhattisgarhmines.gov.in  में उक्त ब्लॉक से संबंधित प्रमुख जानकारी तथा नक्शा का अवलोकन कर सकते हैं. मोहरा (ब्लॉक-ए) के 127 हेक्टेयर क्षेत्र में 57 मिलियन टन तथा परसाभदेर के 28 हेक्टेयर क्षेत्र में 10 मिलियन टन सीमेंट ग्रेड युक्त चूनापत्थर का भंडार विभागीय अन्वेषण के माध्यम से आंकलित किया गया है. उक्त ब्लॉक कमर्शियल प्रयोजन के लिए आबंटित किया जाएगा अर्थात उत्पादित चूनापत्थर को पट्टाधारी किसी भी सीमेंट अथवा क्लिंकर संयंत्र को प्रदाय कर सकता है.

http://रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंड की नई सूची जारी

https://twitter.com/HealthCgGov/status/1272901953790541827?s=20

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now