আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

427 नए कोरोना मरीज मिले, 208 डिस्चार्ज, अब 3509 एक्टिव केस

Published on: August 10, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में सोमवार को 427 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 172, रायगढ़ से 61, दुर्ग से 40, महासमुंद, राजनांदगांव से 20-20, जांजगीर-चांपा से 18, बीजापुर व सरगुजा से 12, नारायणपुर से 11, जशपुर से 9, बेमेतरा से 7, कोण्डागांव, बिलासपुर से 6-6, कांकेर व दंतेवाड़ा से 5-5, बलौदाबाजार, बस्तर, सुकमा से 4-4, गरियाबंद से 3, कोरिया, धमतरी, बालोद से 2-2, बलरामपुर व अन्य राज्य से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 208 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है.

जबकि 3 मरीज की मौत हो गई. इनमें मध्यप्रदेश के मंडला निवासी 58 वर्षीय पुरुष, बिलासपुर के मोपका निवासी 38 वर्षीय महिला औऱ दुर्ग निवासी 57 वर्षीय पुरुष शामिल हैं. वहीं रविवार देर रात 50 मरीज मिले थे. इनमें जिला रायपुर से 47, दुर्ग, बलौदाबाजार व बिलासपुर से 1-1 हैं. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 12625 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 3509 है. वहीं अब तक 9017 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 99 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://इस पूर्व गेंदबाज ने कहा- लंबा नहीं चलेगा जसप्रीत बुमराह का करियर

अनुकम्पा नियुक्ति के एकजाई पुनरीक्षित निर्देश 2013 में किया गया संशोधन

धमतरी. अनुकम्पा नियुक्ति के एकजाई पुनरीक्षित निर्देश 2013 में संशोधन किया गया है. कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने संशोधित आदेश की जानकारी देते हुए बताया कि 14 जून 2013 के निर्देश क्रमांक 6 में पंक्तियां और जोड़ी गई है. इसके तहत यदि भाई/बहन अवयस्क हो, तो नियोक्ता द्वारा इस संबंध में अविवाहित दिवंगत शासकीय सेवक के माता/पिता से अंतरिम आवेदन पत्र प्राप्त किया जाए तथा अवयस्क सदस्य (भाई/बहन) के वयस्क होने पर उसे उसकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तृतीय/चतुर्थ श्रेणी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने की कार्रवाई की जाएगी.

http://पारस-माहिरा का गाना रिंग रिलीज, दिखी खट्टी-मीठी केमिस्ट्री

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now