আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 3 नए मरीज, अब तक 6 संक्रमित

Published on: March 26, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पांच नए मरीज मिले है. बुधवार को राजधानी रायपुर और राजनांदगांव में एक-एक मामला सामने आया बाद तीन और नए मरीज मिले. डॉक्टरों के मुताबिक इनमें से दो पुरुष व एक महिला है. तीन नए मरीज रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग से एक-एक हैं. इस तरह कुल 6 संक्रमितों में से रायपुर में 3, राजनांदगांव में 1, दुर्ग-भिलाई में 1 और बिलासपुर में 1 हैं. देर रात रायपुर और भिलाई के मरीज को एम्स में शिफ्ट किया गया है, जबकि बिलासपुर के मरीज को सिम्स में ही भर्ती कराया गया है.

http://विदेश यात्रा से लौटकर क्वॉरेंटाइन में नहीं रहने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

शालेय शिक्षाकर्मी संघ के शिक्षक एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देंगें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के दौरान लॉक डाउन की स्थिति में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सहायता की अपील पर शालेय शिक्षाकर्मी संघ रायपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा संघ के शिक्षकों का एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने का निर्णय लिया गया है. शालेय शिक्षाकर्मी संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव और संचालक, लोक शिक्षण को पत्र लिख कर यह जानकारी दी है और शिक्षकों के वेतन से एक दिन के वेतन की कटौती के लिए शीघ्र करवाई का आग्रह किया है.

http://देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, रेस्टोरेंट, होटल बार और पंजीयन कार्यालय अब 31 तक रहेंगे बंद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now