रायपुर. प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 3 नए मरीज मिले हैं. इनमें बिलासपुर, बलौदाबाजार व जगदलपुर से 1-1 हैं जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं रायपुर एम्स से बालोद और बलौदाबाजार के 2-2 कोरोना से पीड़ित कुल 4 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 281 हो गई है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. बता दें कि प्रदेश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 364 हो गई है. इनमें 83 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.
http://वेतन वृद्धि रोक कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही प्रदेश सरकार : भाजपा
टिड्डी दल कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर से कर सकता है छत्तीसगढ़ में प्रवेश
रायपुर. टिड्डी दल राजस्थान होते हुए मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र राज्य तक पहुंच गया है. इसके छत्तीसगढ़ राज्य में प्रवेश की संभावना को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है. अधिकारियों को टिड्डी दल के प्रकोप की रोकथाम के लिए किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं दवाओं के छिड़काव के बारे में भी जानकारी देने कहा है. संचालक, कृषि टामन सिंह सोनवानी ने बताया कि आज सुबह सवा 4 बजे टिड्डी दल सिंगरौली की तरह बढ़ा है, जो प्रदेश के सीमावर्ती जिले कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर की ओर से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर सकता है. उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को टिड्डी दल के नियंत्रण हेतु आपदा प्रबंधन मद से आवश्यक व्यवस्था करने कहा है. टिड्डी दल के संबंध में सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा इनके नियंत्रण हेतु कृषकों को आवश्यक सलाह दिए जाने के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं.
http://28 से चलेंगी ऑटो-टैक्सी, अंतर-जिला आवागमन के लिए ई-पास जरूरी
आज कुल 3 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई।वहीं 4 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 281 है। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/78DoniIfRe
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 27, 2020







