रायपुर. सूरजपुर जिले में शुक्रवार शाम 3 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. तीनों जजावल में बनाए गए क्वॉरंटाइन सेंटर में ही लोगों के संपर्क में आए. इनमें एक पुलिस कांस्टेबल, एक रसोइया और एक पंचायत सचिव शामिल हैं. कलेक्टर दीपक सोनी ने मामले की पुष्टि की है. अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 7 हो गई है.
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से दूरभाष पर की चर्चा, रायपुर को रेड जोन से हटाने का किया अनुरोध
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन से दूरभाष पर चर्चा की और रायपुर को रेड जोन से हटाने का अनुरोध किया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन को बताया कि रायपुर जिले में कोविड-19 संक्रमित केवल एक मरीज है वो भी एम्स का नर्सिंग स्टाफ है. इसके अलावा जिले में अन्य कोई भी मरीज नहीं है. मुख्यमंत्री के आग्रह पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस संबंध में जल्द ही विचार करने का आश्वासन मुख्यमंत्री श्री बघेल को दिया है. चर्चा में उन्होंने रायपुर के संबंध में और भी जानकारी मांगी है. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को रायपुर के संबंध में पूरी स्थिति स्पष्ट करते हुए आवश्यक जानकारी केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.
http://देश में दो हफ्तों के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश







