रायपुर. एम्स में भर्ती रायपुर के 3 और मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं, इन्हें रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है. एम्स में कोरोना की फाइनल रिपोर्ट निगेटिव आने पर तीनों मरीजों की छुट्टी कर दी गई. अब तक 7 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. एम्स से डिस्चार्ज किए गए तीनों मरीज रायपुर के डीडीनगर, बैरनबाजार और देवेंद्रनगर के हैं. प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव 3 लोगों का ही इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होने लिखा- हमारे यहां छत्तीसगढ़ में तीन और COVID19 मरीज़ ठीक हो गए हैं और पूरी तरह से स्वस्थ हैं. दस में से 7 बिल्कुल ठीक हो चुके हैं. हमारा मेडिकल स्टाफ हर मरीज़ की देखभाल के लिए 24 घंटे काम कर रहा है.
http://युवक ने मां समेत चार को मार डाला, मवेशियों और मुर्गियों को भी नहीं छोड़ा
आइए हम सभी सतर्कता बनाए रखें और मुझे यकीन है कि हम इस आपदा से विजय हो कर बाहर आएंगे. इधर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके अजय कुमार त्रिपाठी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. त्रिपाठी वर्तमान में लोकपाल के सदस्य हैं. उन्हें पहले एम्स और फिर बाद में जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. हिन्दुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टर के हवाले से लिखा है कि रिटायर्ड जस्टिस अजय त्रिपाटी की हालत गंभीर है. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर उनके परिवार के अन्य सदस्यों को भी क्वॉरंटाइन होने का सुझाव दिया है.
http://घरों से न निकलने सख्त हिदायत, आदेश नहीं मानने वालों पर सख्ती बरतने की तैयारी
हमारे यहां छत्तीसगढ़ में तीन और COVID19 मरीज़ ठीक हो गए हैं और पूरी तरह से स्वस्थ हैं। 10 में से 7 बिल्कुल ठीक हो चुके हैं। हमारा मेडिकल स्टाफ हर मरीज़ की देखभाल के लिए 24 घंटे काम कर रहा है।
आईए हम सभी सतर्कता बनाए रखें और मुझे यकीन है कि हम इस आपदा से विजय हो कर बाहर आएंगे।
— T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) April 5, 2020







