আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

3 आईएफएस अधिकारियों का तबादला, चूड़ामणि कवर्धा के नए DFO

Published on: January 8, 2022
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन ने 3 आईएफएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक चूड़ामणि सिंह उप वन मंडलाधिकारी मुंगेली से वन मंडलाधिकारी कवर्धा वन मंडल, दिलराज प्रभाकर वन मंडलाधिकारी कवर्धा से वनमंडलाधिकारी खैरागढ़, संजय यादव को वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ से कार्या. प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरण्य भवन नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है.

https://5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 10 मार्च को नतीजे

अब समस्त प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर होगी कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार द्वारा कोदो, कुटकी एवं रागी के फसल लेने वाले कृषकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. इसके तहत अब छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत राज्य लघु वनोपज संघ के समस्त प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों द्वारा उनके क्षेत्र के अंतर्गत कृषकों द्वारा उत्पादित कोदो, कुटकी एवं रागी को निर्धारित समर्थन मूल्य पर क्रय किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा विगत 25 फरवरी 2021 को मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार छत्तीसगढ़ के अनुसूचित क्षेत्रों में कोदो, कुटकी एवं रागी का प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति के माध्यम से समर्थन मूल्य पर खरीदी की रही थी. जिसे बढ़ाकर अब पूरे प्रदेश में राज्य लघु वनोपज संघ के समस्त प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों द्वारा किया जाएगा.

https://वैक्सीन लगवाने जा रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now