पिथौरा. शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत को याद करने सोनाखान में तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन 8 से 10 दिसम्बर तक किया गया है. कार्यक्रम के अंतिम दिन 10 दिसम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री सोनाखान पहुंचेगे. प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोनाखान में 8 दिसम्बर से महोत्सव प्रारम्भ हो चुका है. गुरुवार से प्रारम्भ कार्यक्रम में सबसे पहले ग्रामीण सोनाखान के देवस्थल कुर्रुपाट पहुंचे थे. वहां स्थित दंतेश्वरी माता की पूजा-अर्चना के बाद राजा रानी तालाब से कलश में जल भर कर ग्राम भ्रमण करते शहीद स्मारक पहुंचे. शहीद स्मारक में कलश को स्थापित कर दिया गया है. आज 9 दिसम्बर को दिन भर सुआ नृत्य और कर्मा नृत्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं.
कल 10 दिसम्बर को शहादत दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह के जीवन से संबंधित सभी कड़ियों की प्रदर्शनी के साथ सोनाखान में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे. इस कार्यमक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप कलेक्टर रजत बंसल ने सोनाखान के युवाओं और महिलाओं को गाइड के रूप में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. जिनकी मदद से सोनाखान आने वाले पर्यटकों को शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन परिचय और उनके योगदानों के बारे में जानकारी उपलब्ध हो रही है.
https://मां ने पढ़ाई के लिए लगाई डांट तो बच्चे ने कहा ऐसा, वीडियो हो रहा वायरल
पर्यटकों के लिए विशेष सुविधा
पर्यटकों के लिए देशी पारंपरिक होम स्टे की सुविधा और पारंपरिक भोजन की व्यवस्था की गई है. सोनाखान में आने वाले पर्यटकों के लिए होम स्टे का शुभारंभ भी किया जाएगा. देशी पारंपरिक साज-सज्जा के साथ होम स्टे की सुविधा उपलब्ध होगी. जिसमें पर्यटक राज्य से जुड़ी कल्चर और पारंपरिक परिवेश में मिट्टी के बने घर में ठहरने का आनंद ले सकते हैं. साथ ही पारंपरिक भोजन ग्रहण करने का आनंद मिलेगा. जिसमें भोजन सामग्री सोनाखान के जमीन से उगे धान की चावल और बाड़ी में लगह साग-सब्जियों से बने भोजन अगुंतकों को परोसा जाएगा.
शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का होगा लोकार्पण
राज्य के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह की जीवनी से जुड़ी विशाल संग्रहालय का भी कल लोकार्पण होगा. सोनाखान आने वाले पर्यटक शहीद वीर नारायण सिंह की जीवनी से जुड़ी विभिन्न घटनाक्रमों के साथ उनके योगदान को जानने का भी अवसर प्राप्त होगा.
https://तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’, भारी बारिश की चेतावनी







