पिथौरा. सिरपुर क्षेत्र में पीढ़ी बांध के नीचे तीन ऊंट और दो बकरी मृत अवस्था में पाए गए. ग्रामीणों के अनुसार उक्त प्राणियों को शनिवार रात बघेरा नाला के पास देखे गए हाथी ने ही मारा है. बहरहाल, ऊंट और बकरी के मालिक खानाबदोश भेड़ चराने वाले घटना के डर से कहीं चले गए हैं. सूचना के अभाव में अभी वन विभाग का एक डिप्टी रेंजर मृत ऊंट और बकरियों को जंगल में तलाशता उनके मालिकों की भी तलाश में जुट गया है. पर वन विकास निगम का क्षेत्र होने के बाद भी अब तक निगम का कोई भी अधिकारी-कर्मचारी घटनास्थल नहीं पहुंचा है. घटना के संबंध में सिरपुर क्षेत्र के हाथी भगाओ समिति के अध्यक्ष राधेलाल सिन्हा ने इस प्रतिनिधि को बताया कि रात से एक अकेला नर हाथी क्षेत्र में भटक रहा था.
जिसे वन विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर समिति ने जंगल की ओर खदेड़ दिया था. पर रविवार सुबह दैनिक कार्य हेतु ग्राम लहंगर के ग्रामीण जब निकले तब पता चला कि जंगल में लहंगर के बघर्रा नाला के ऊपर पीढ़ी बांध के रास्ते में दो ऊंट और दो बकरी तथा एक बकरी के बच्चे को मृत अवस्था में 4.30 बजे लहंगर के ग्रामीणों ने देखा है. प्रथम दृष्टया लगता है कि हाथी ने पटक कर मार दिया है. यह हाथी रात में कोसम नाला सड़क लहंगर गुडरुडीह के बीच देखा गया था. यही हाथी पहुंच कर मार डाला होगा. ऊंट के शरीर में दांत के निशान भी हैं. वहीं मृत ऊंट के कुछ दूर एक और ऊँट मृत मिला है. अनुमान लगाया जा रहा है कि हाथी इसे खींचकर आगे ले गए होंगे.
http://तेवतिया ने एक ओवर में लगाए 5 छक्के, युवराज-सहवाग ने दी अनोखी प्रतिक्रिया
2 ऊंट, 2 बकरी के शव मिले
इधर, वन विकास निगम के क्षेत्र में हाथियों के कथित हमले से मारे गए तीन ऊंट और 2 बकरियों के मालिक का अब तक पता नहीं चला है. डिप्टी रेंजर श्री चंदेल ने इस प्रतिनिधि को बताया कि घटना वन विकास निगम क्षेत्र की है पर उन्हें जानकारी मिलते ही वे देखने आए हैं. उनके समने दो ऊंट, दो बकरी और एक बकरी के बच्चे का शव है पर इनके मालिक का पता नहीं वे उनकी तलाश कर रहे हैं. मृत जानवर राजस्थान से भेड़ बकरी लेकर आने वालों का डेरा थोड़ी ही दूरी पर था. इन्हें वे खुद हाथी के विचरण की जानकारी देकर अन्यंत्र जाने के लिए निर्देशित कर चुके थे पर वे नहीं गए. अब जब घटना हुई तब मृत जानवरों के मालिक का ही पता नहीं चल रहा है. वे उनकी तलाश कर रहे हैं.
हाथियों के उत्पात से दहशत
सिरपुर क्षेत्र के किसान और ग्रामीणजन दंतैल से परेशान और दहशत में हैं. हाथी भगाओ समिति के अध्यक्ष राधेलाल सिन्हा ने शासन से मांग की है कि हाथियों को खदेड़ने की बजाय उनके स्थायी समाधान तत्काल निकाला जाना चाहिए.
http://हिमांशी खुराना निकलीं कोरोना पॉजिटिव, किसानों के प्रदर्शन में हुई थीं शामिल
कांकेर ने जो घंटी बजाई है, क्या भूपेश बघेल ने सुना उसे ? https://t.co/vlZ48ZfUGw
— Cg Janadesh (@CJanadesh) September 27, 2020
‘मुख्यमंत्री जी… प्रदेश का कोई भी जिला नहीं जहां पत्रकारों से धमकी, मारपीट की घटना न हुई हो’ https://t.co/jgICjSfTov
— Cg Janadesh (@CJanadesh) September 27, 2020







