रायपुर. प्रदेश में रविवार को 285 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 101, दुर्ग से 37, बिलासपुर से 30, कांकेर से 24, बलौदाबाजार से 18, बलरामपुर से 11, रायगढ़ व बस्तर से 9-9, सरगुजा से 7, राजनांदगांव व कोरबा से 6-6, कोण्डागांव से 5, जांजगीर-चांपा, मुंगेली व सुकमा से 3-3, बालोद, गरियाबंद, कोरिया, जशपुर व बीजापुर से 2-2, बेमेतरा, दंतेवाड़ा व अन्य राज्य से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 227 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 6 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 12148 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 3243 है. वहीं अब तक 8809 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 96 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://8.5 करोड़ किसानों के खाते में पहुंची PM KISAN योजना की छठी किस्त, ऐसे चेक करें बैलेंस
मुख्यमंत्री भूपेश का कोरोना टेस्ट नेगेटिव
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है. मुख्यमंत्री श्री बघेल, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल और अन्य सहयोगियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसकी रिपोर्ट आज आई है. नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों के टेस्ट भी नेगेटिव आया है. मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अनिवार्य रूप से मास्क लगाए, थोड़ी-थोड़ी देर में हाथ धोते रहे तथा भीड़-भाड़ में जाने से बचे.
http://बागबाहरा के युवा कवि, अधिवक्ता सुनील शुक्ला रायपुर में हुए सम्मानित
COVID19 cases rise to 12148 with 285 new infections reported today in Chhattisgarh.The numbers of active and recovered cases are 3243 and 8809 respectively.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/AKZoUuUneK
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 9, 2020







