আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

306 नए कोरोना मरीज मिले, 267 डिस्चार्ज, अब 2801 एक्टिव केस

Published on: July 28, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में मंगलवार को 306 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें जिला रायपुर से 158, राजनांदगांव से 20, दुर्ग से 20, बिलासपुर व बस्तर से 18-18, नारायणपुर से 11, रायगढ़ व बलौदाबाजार से 8-8, सरगुजा व गरियाबंद से 6-6, कबीरधाम से 5, कोरबा व मुंगेली से 4-4, महासमुंद, कोरिया, बलरामपुर, जशपुर व दन्तेवाड़ा से 3-3, सूरजपुर व कांकेर से 2-2, जांजगीर-चांपा से 1 हैं. जिनकी अस्पताल भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 267 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 1 की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 8286 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 2801 है. वहीं 5439 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://जंगली सुअर शिकार के आरोप में 6 गिरफ्तार, ताजा मांस जब्त

मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन 6 अगस्त तक रहेगा बंद

रायपुर. राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन आगामी 6 अगस्त तक बंद रखने के आदेश जारी किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार नवा रायपुर अटल नगर स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालयों सहित रायपुर में स्थित विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन 6 अगस्त तक नहीं किया जाएगा. इस संबंध में सर्व संबंधित कार्यालयों को आदेश जारी किया गया है. गौरतलब है कि पूर्व में 22 से 28 जुलाई तक मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन बंद रखने के निर्देश जारी किया गया था. कलेक्टर रायपुर द्वारा लॉकडाउन अवधि में वृद्धि किये जाने के फलस्वरूप इसे बढ़ाकर अब 6 अगस्त कर दिया गया है.

http://सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाए ये आरोप

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now