আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

क्राइम ब्रांच का अधिकारी बता ले भागे 26 लाख, गृहमंत्री बोले- सतर्क रहने की जरूरत

Published on: November 15, 2019
---Advertisement---

रायपुर. राजधानी में शुक्रवार को स्टील व्यापारी के कर्मचारी से लुटेरों ने दिनदहाड़े 26 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक नंदन टीएमटी ग्रुप के कर्मचारी धीरेन्द्र मिश्रा रुपए समता कॉलोनी स्थित ऑफिस से वॉलफोर्ट सिटी अपनी स्कूटी से जा रहा था, वह डीडी नगर क्षेत्र में सुंदर नगर स्थित मदर प्राइड स्कूल के पास पहुंचा ही था कि इसी दौरान स्कूटी सवार बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर कर्मचारी को बीच रास्ते में रोक लिया. इसके बाद उससे रुपए से भरा बैग ले लिया और ऑफिस आकर हिसाब देने के लिए कहा. थोड़ी दूर आगे जाने के बाद बदमाश बैग लेकर भाग निकले. करोबारी नवीन अग्रवाल ने थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई.

http://सलमान के गाने पर इस कपल ने किया ऐसा डांस, वायरल हो रहा है VIDEO

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है. नाकेबंदी भी की गई. आउटर एरिया में पुलिस की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है. एक तरफ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा कर रहे थे, वही दूसरी तरफ चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया. लूट की इस घटना के बाद गृहमंत्री का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच के भंग होने का जबरदस्त प्रचार हुआ है बावजूद आरोपित क्राइम ब्रांच के नाम से धोखाधड़ी कर रहे हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के पीछे पुलिस नहीं लगाई जा सकती. लोगों को खुद भी सतर्क रहने की जरूरत है.

http://मां के लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहा है बेटा, रखी ये शर्तें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now