रायपुर. प्रदेश में गुरूवार को 371 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 205, कबीरधाम से 34, कांकेर से 21, राजनांदगांव से 23, मुंगेली से 16, जांजगीर-चांपा से 12, बस्तर व सरगुजा से 10-10, बिलासपुर से 8, दुर्ग से 6, नारायणपुर व गरियाबंद से 4-4, कोरिया, कोरबा व महासमुंद से 3-3, जशपुर से 2, बालोद, धमतरी, बलौदाबाजार, सूरजपुर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा व बीजापुर से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 157 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 5 लोगों की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 6370 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 1949 है. वहीं 4387 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://गोबर विक्रेताओं को 5 अगस्त को मिलेगा पहला भुगतान : भूपेश
खल्लारी मातेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के पदाधिकारियों को मनोनयन, विनोद अध्यक्ष
खल्लारी. खल्लारी मातेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया. मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष विनोद कुमार त्रिवेदी को बनाया गया. कोल्दा निवासी विनोद कुमार त्रिवेदी लम्बे समय से खल्लारी मातेश्वरी मंदिर ट्रस्ट में विभिन्न पदों पर सक्रियता के साथ रह चुके हैं. अब उनके अध्यक्ष बनने से खल्लारी मातेश्वरी मंदिर और मंदिर ट्रस्ट संस्थान को नई दिशा मिलेगी. इनके अलावा खल्लारी मातेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के संरक्षक डॉ. एके शुक्ला, आरके शर्मा, थानसिंग चन्द्राकर वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष डेमन राज पनुरिया, उपाध्यक्ष शेखू राम चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार चन्द्राकर, सचिव तोषराम साहू, सह सचिव हृदय नारायण शुक्ला, कार्यकारिणी सदस्यों में मोहित चन्द्राकर, ज्ञानसिंह साहू, रामाधीन यादव, चन्द्रिका शर्मा, मनहरण देवांगन, बिसमहर सिन्हा, विनोद अग्रवाल आदि को नियुक्त किया गया है.
http://शकुंतला देवी का नया गाना ‘रानी हिंदुस्तानी’ रिलीज, देखकर खुद डांस करने लगेंगे आप!
#COVID19UPDATE
अभी अभी 116 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान हुई ।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO@Niharikaspeaks pic.twitter.com/Ey1nnTh6vr— Health Department CG (@HealthCgGov) July 23, 2020
255 new #COVID19 positive cases and 1 deaths have been reported today. Total number of cases now at 6254 including 1847 active cases, 4377 discharged cases and 30 deaths.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/wpBfaBDK3t
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 23, 2020







