আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

243 नए कोरोना मरीज मिले, 146 डिस्चार्ज, अब 1564 एक्टिव केस

Published on: July 18, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में शनिवार को 243 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला बिलासपुर से 64, कांकेर से 45, रायपुर से 25, बीजापुर व दुर्ग से 18-18, बस्तर व जांजगीर-चांपा से 11, नारायणपुर व रायगढ़ से 7-7, कोरिया से 6, सुकमा व सरगुजा से 4-4, बेमेतरा, कबीरधाम, कोण्डागांव व दंतेवाड़ा से 3-3, धमतरी, बलौदाबाजार, जशपुर व अन्य राज्य से 2-2, राजनांदगांव, कोरबा व बलरामपुर से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 146 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 5246 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 1564 है. वहीं 3658 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://परिस्थितियों के अनुसार केवल शहरी क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू करेंगे कलेक्टर, तीन दिन पहले देनी होगी सूचना

छत्तीसगढ़ में रिकवरी दर 70.2 प्रतिशत, मृत्यु दर 0.48 प्रतिशत

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोविड-19 मरीजों की रिकवरी दर सभी पड़ोसी राज्यों से बेहतर है. वहीं राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश सबसे अच्छे रिकवरी दर वालों राज्यों में शामिल है. यहां 70.2 प्रतिशत मरीज ठीक हो गए हैं. वहीं महाराष्ट्र में यह दर 54.81 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 68.85 प्रतिशत, बिहार में 64.36 प्रतिशत, आंध्रप्रदेश में 49.94 प्रतिशत, तेलंगाना में 67.55 प्रतिशत, ओड़िशा में 67.84 प्रतिशत और झारखंड में 50.57 प्रतिशत है. प्रदेश में अभी तक कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए 5246 में से 3658 मरीज स्वस्थ हो गए हैं. मृत्यु दर के मामले में भी छत्तीसगढ़ पड़ोसी राज्यों से बेहतर है. यहां मृत्यु दर का प्रतिशत केवल 0.48 है. वहीं पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में यह दर 3.91 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 3.31 प्रतिशत, आंध्रप्रदेश में 1.31 प्रतिशत, तेलंगाना में 0.95 प्रतिशत, ओड़िशा में 0.67 प्रतिशत, बिहार में 0.74 प्रतिशत और झारखंड में 0.9 प्रतिशत है.

http://राम मंदिर निर्माण : शिलान्यास के लिए PMO भेजी गई तारीख, साढ़े तीन साल का लगेगा वक्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now