महासमुंद. जिले में सोमवार को फिर से एक हाथी के हमले से एक वृद्ध ग्रामीण की मौत हो गई. यह जिले में हाथियों के हमले से 23वीं मौत थी. दूसरी ओर वन विभाग ने 25 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता मृतक के परिजनों को देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली है. जानकारी के अनुसार विगत पखवाड़े भर से जिले में तीन हाथी लगातार भटक रहे हैं. वन विभाग इन हाथियों से ग्रामीणों को बचाने के लिए मात्र मुनादी ही करवाता दिख रहा है. अभी का ताजा मामला जिले के बागबाहरा परिक्षेत्र के आमकोनी जंगल का बताया जा रहा है.
http://RRR का पहला गाना ‘दोस्ती’ रिलीज, राम चरण और जूनियर NTR की धमाकेदार एंट्री
यहां के बोडराबांधा बीट के अंतर्गत ग्राम कुर्रुभाठा जंगल में टंगिया लेकर गए एक वृद्ध को हाथी ने कुचल कर मार डाला. इस घटना के बाद से गांव में भारी दहशत का माहौल है. वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो ये हाथी अपने झुंड से अलग होकर छुरा रेंज से भटकता हुआ आया है. वन विभाग ने यह भी कहा है कि वे दंतैल पर नज़र रखे हुए हैं और उसे खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इसके अलावा ग्रामीणों की बैठक लेकर ग्रामीणों को जंगल में न जाने की हिदायत दी जा रही है.
http://छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना
ग्रामीणों के अनुसार बिंदु उर्फ दीनदयाल साहू (72) पिता साधुराम साहू समीपस्थ ग्राम बिजेपाल गया हुआ था तभी कुर्रुभाठा नदी खार रामकछार के पास एक हाथी ने कुचल दिया. हाथी के कुचलने से बुजर्ग का एक हाथ और पैर धड़ से अलग हो गया. ज्ञात हो कि हाथियों के हमले से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है. बावजूद वन विभाग मात्र हाथियों को खदेड़ने की ही नीति पर काम कर रहा है. वह विभाग के पास हाथी उन्मूलन की कोई योजना अब तक नहीं है जिसके कारण बेगुनाह ग्रामीणों की जान जा रही है. वन विभाग मात्र मुआवजा देकर ही अपने कर्तव्य पूरे कर रहा हैं.
पीएम मोदी ने लॉन्च किया e-RUPI, पेमेंट करना होगा और भी आसान https://t.co/XQZ6DTlf5G
— Cg Janadesh (@CJanadesh) August 2, 2021







