महासमुंद. सिंघोड़ा पुलिस ने एक लग्जरी वाहन से भारी मात्रा में चांदी की तस्करी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वाहन से 235.600 किलो चांदी की सिल्ली, 8 किलो चांदी के आभूषण व नकदी बरामद की गई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 102 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है. पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़ ओड़िशा सीमा के चेकपोस्ट रेहटीखोल में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान बरगढ़ ओड़िशा की तरफ से एक सफेद रंग की एमजी हेक्टर कार क्रमांक एमपी 07 सीजी 5069 को रोका गया जिसमें थाना फतेहाबाद जिला आगरा उत्तर प्रदेश निवासी गौरव शल्या (22) और चालक संजय खान (41) बैठे हुए थे.
http://अक्षरा सिंह का रैप सॉन्ग ‘लड़कों से खाया है धोखा’ मचा रहा धमाल
जब उनसे पूछताछ की गई तो संतोषप्रद जवाब न मिलने पर वाहन की चेकिंग की गई जिसमें पुलिस को चांदी के आभूषण पायल ब्रेसलेट वजन करीब 8 किलो कीमत 5.60 लाख, 13 नग बड़ा मध्यम आकार का 33 नग छोटा आकार का 23 नग कुल वजन 235.600 किलो कीमत 170.45 लाख रुपए तथा नकदी 578900 रुपए वाहन से बरामद किया. जब इस संबंध में गौरव शल्या से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह फतेहाबाद से 100 किलो चांदी के आभूषण लेकर बिक्री करने ओड़िशा गया था और ओड़िशा में बी.जू. ज्वेलरी शॉप संबलपुर में चांदी के आभूषण ज्वैलरी को बिक्रीकर बिक्री के कुछ रकम व चांदी की कच्ची सिल्ली लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में दोनों ही व्यक्तियों के पास कोई भी वैधानिक दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए जिसके बाद पुलिस ने धारा 102 सीआरपीसी के तहत उन्हें अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई की साथ ही 15 लाख रुपए के वाहन को भी जब्ती बनाया.
http://नई नवेली दुल्हन को कंधे पर लेकर दूल्हे ने पार कराई नदी, वीडियो वायरल
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक तौर से लग्जरी वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को वाहन से कुछ भी नहीं मिला. लेकिन कार के पीछे डिक्की की बनावट कुछ असाधारण लगी जब बारिकी से जांच की गई तो उसमें एक अलग से एक चेंबर बना हुआ दिखाई दिया. जिसमें चांदी की सिल्ली और जेवरात बरामद हुए. संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभूरकर साहू एवं प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली अपूर्वा क्षत्री के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोड़ा चंद्रकांत साहू, आरक्षक चितरंजन प्रधान, विजय चंद्राकर, सुशांत बेहरा, रमाकांत त्रिपाठी, मनोहर साहू, जैकी प्रधान व सरोज बारिक के द्वारा की गई.
सीएम के निजी अस्पतालों को अनुदान देने के निर्देश पर सिहंदेव असहमत, बोले- मुझसे किसी ने चर्चा नहीं की https://t.co/HVckoi59FT
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 29, 2021







