আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में 23 नए कोरोना मरीज मिले, 22 डिस्चार्ज, अब 660 एक्टिव केस

Published on: June 6, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में शनिवार को 23 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें जिला बलौदाबाजार से 14, रायपुर से 4, कोरबा से 3, कांकेर व सूरजपुर से 1-1 हैं. वहीं दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है. इनमें जगदलपुर व बिलासपुर से 1-1 हैं. वहीं 22 मरीजों को स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है. इनमें कोविड अस्पताल माना रायपुर से मुंगेली के 6, रायपुर व जांजगीर के 1-1, एम्स रायपुर से बलौदाबाजार, जांजगीर, बेमेतरा व बलरामपुर के 1-1, कोविड अस्पताल बिलासपुर से मुंगेली के 5, बिलासपुर के 2, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर से बलरामपुर के 2 व सरगुजा के 1 हैं. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. अब एक्टिव मरीजों की संख्या 660 हो गई है. प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 923 हो गई है. इनमें 259 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. जबकि 4 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है.

http://उज्जवला योजना : गैस वितरण में फर्जीवाड़ा, 1534 नग सिलेंडर के साथ 3 गिरफ्तार

लैब टेक्नीशियन के अस्थायी संविदा पदों पर भर्ती हेतु 15 जून तक आवेदन

बालोद. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत लैब टेक्नीशियन के अस्थायी संविदा पदों की भर्ती हेतु आवेदन 15 जून तक कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 10.30 बजे से शाम 05.30 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन सीधे कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पुराना जिला अस्पताल परिसर में मंगाए गए हैं. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि तत्संबंध में लैब टेक्नीशियन हेतु विज्ञापन प्रकाशन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल एवं जिले की बेबसाइट पर उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी विज्ञापन का प्रारूप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल में या बालोद जिले के वेबसाइट बालोद डॉट जीओवी डॉट इन में देख व डाउनलोड कर सकते हैं.

http://अमानवीयता : गर्भवती गाय को खिलाया विस्फोटक, बुरी तरह जख्मी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now