रायपुर. एक प्रेमी ने अपने से दोगुने उम्र की शादीशुदा प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार मोहम्मद सुल्तान (22) और इमराना (42) के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. दोनों की मुलाकात करीब दो-ढाई साल पहले बिरयानी सेंटर में हुई थी. यहीं से दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी, जो आगे चलकर प्रेम संबंधों में बदल गई. बुधवार सुबह युवक अपनी प्रेमिका के घर गुढ़ियारी पहुंचा. यहां उसने इमराना से अपने पुराने पैसों की मांग की और नहीं देने पर उसकी हत्या कर दी.
https://शराब के नशे में स्कूल पहुंचने वाला सहायक शिक्षक निलंबित
गिरफ्तारी के बाद युवक ने बताया कि वह पिछले 8 महीनों से अपना बिरयानी सेंटर चला रहा है, लेकिन इस बिजनेस में उसे नुकसान हो गया. जिसके चलते उसे रुपए की बहुत जरूरत थी, पर प्रेमिका ने उसे रुपए देने से मना कर दिया. इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया. युवक ने धक्का-मुक्की के बाद महिला को धकेलकर गिरा दिया. बाद चाकू से उसका गला रेत दिया. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या की सूचना मिलते ही गुढ़ियारी पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
https://गंजा कहकर नौकरी से निकाला, मामला कोर्ट गया तो 70 लाख का जुर्माना लगा







