আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

21.27 लाख रुपए का नकली नोट बरामद, 5 गिरफ्तार

Published on: July 28, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. नकली नोट छापकर उसे खपाने की फिराक में निकले 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 21.27 लाख रुपए के नकली नोट जब्त की गई है. एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने आज यहां पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग नदी मोड़ बेलसोण्डा फाटक के आसपास नकली नोट सौदा करने वाले हैं. सूचना पर साइबर सेल एवं सिटी कोतवाली की टीम नदी मोड़ में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों को रोककर चेकिंग करने लगी. इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवारों ने अपना नाम-पता सरसीवां थाना क्षेत्र के जैतपुर निवासी कलाराम उर्फ रामदास पिता कृपाराम नायक (29), सरसीवां थाना क्षेत्र के बिलासपुर निवासी मुन्नालाल पिता बहुरसिंग भारती (50) बताया.

http://हेलमेट नहीं लगाने पर युवक के माथे में घोंपी चाबी, दरोगा समेत 3 सस्पेंड

टीम ने उनके पास रखे एक सफेद झोला को जब चेक किया तो उसमें बड़ी मात्रा में नकदी मिले. नकदी प्रथमदृष्टया ही नकली लग रही थी. दोनों से पृथक-पृथक गहन पूछताछ की गई तो मुन्नालाल ने बताया कि उसका पूर्व में हत्या के आरोप में चालान हो चुका है. उसने बताया कि कलाराम उर्फ रामदास नायक के पास रंगीन फोटो कापी प्रिंटर है. हम दोनों नकली नोट छापकर ऐसे लोगों की तलाश करते हैं जो इसे खपा सकें. हम लोग 25 हजार के असली नोट के बदले 1 लाख का नकली नोट बनाकर देते हैं. टीम ने उनसे इस कारोबार में शामिल लोगों के संबंध में पूछताछ की तो उन्होने अपने अन्य साथियों का नाम बताया और बताया कि इनके पास भी नकली नोट है. जिसे खपाने के लिए वे लोग भी ग्राहक की तलाश कर रहे हैं. चार टीम बनाकर बलौदाबाजार जिले के सरसीवा थाना के अंतर्गत बिलासपुर (टाटा), ओड़काकन दो जगह एक साथ छापमार कार्रवाई की. कलाराम के ग्राम जैतपुर के घर स्थित दुकान से एक रंगीन कलर फोटो कापी मशीन के साथ वे सारे उपकरण मिले जो नकली नोट छापने में काम आते हैं और करीब 1.20 लाख रुपए के नकली नोट भी बरामद किए.

http://स्वास्थ्य विभाग में 2100 पदों पर नियमित और 3449 पदों पर होगी संविदा भर्ती

कलाराम ने बताया कि रायपुर के एक व्यक्ति ने लगभग 15 लाख रुपए के नकली नोट की मांग की थी. जिसकी डिलिवरी नदी मोड़ पुल के आसपास करने की बात हुई थी. उसे डिलिवरी करने के लिए ही मुन्नाराम के साथ नदी मोड़ आया था. टीम ने कलाराम उर्फ रामदास से मौके पर सफेद रंग के झोला में रखे 13 लाख रुपए तथा जैतपुर स्थित दुकान से 1.20 लाख रुपए के नकली नोट, मुन्नालाल के पास मौके से 2.40 लाख रुपए, दुर्गा कुर्रे के पास घर बिलासपुर (टाटा) से 2.57 लाख रुपए, रेशम कोसले के पास घर ओड़काकन से 90 हजार रुपए, भूपेन्द्र जांगड़े के पास घर ओड़काकन से 1.20 लाख रुपए कुल 21.27 लाख रुपए के नकली नोट बरामद की गई है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now