আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

2023 Kawasaki Ninja ZX-10R लॉन्च, जानिए स्पीड और माइलेज

Published on: September 14, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. Kawasaki India ने भारतीय बाजार में अपनी Ninja ZX-10R के 2023 मॉडल को लॉन्च किया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपए है. जेडएक्स-10R में 998 cc, इन-लाइन चार इंजन है जो लिक्विड-कूल्ड है. यह 13,200 rpm पर 203 hp की मैक्सिमम पावर और 11,400 rpm पर 114.9 Nm का पीक टॉर्क आउटपुट देता है. इसमें एक 6-स्पीड गियरबॉक्स यूनिट है जो रियर व्हील को ड्राइव करती है. बाइक में 4 राइडिंग मोड- राइडर, स्पोर्ट, रेन, रोड और राइडर मिलते हैं. राइडर मोड को चालक अपनी पसंद के अनुसार सेट कर सकता है.

https://बाबा वेंगा की भविष्यवाणी… 2023 में होगा कुछ ऐसा

कावासाकी इस बाइक में क्रूज कंट्रोल का फीचर भी देती है जो हाईवे पर ड्राइविंग करते समय बहुत मददगार हो सकता है. इस पेट्रोल सुपरबाइक में 17 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. बाइक 15 किमी प्रति लीटर माइलेज देने का वादा करती है और बाइक की राइडिंग रेंज 255 किमी है. कंपनी का दावा है कि बाइक की टॉप स्पीड 302 किमी प्रति घंटा है. यह बाइक 3 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है. वहीं, 5.23 सेकेंड में 0 से 100 मील प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने का दावा किया गया है.  मोटरसाइकिल के फ्रंट व्हील्स में ड्यूल 330 mm ब्रेम्बो डिस्क ब्रेक दिए गए हैं जो रेडियल माउंट किए गए हैं और 4-पिस्टन कैलिपर के साथ आते हैं. वहीं, पीछे की तरफ 220 mm का डिस्क ब्रेक मिलता है.

https://अभिनेता अजय देवगन समेत तीन के खिलाफ परिवाद दर्ज, जानिए पूरा मामला

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now