नई दिल्ली. हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी पॉपुलर सब-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue के नए मॉडल 2023 हुंडई वेन्यू लॉन्च कर दिए हैं. वेन्यू में पावरफुल डीजल इंजन के साथ ही अपग्रेडेड फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ ही 2023 वेन्यू के दाम में बढ़ोतरी की गई है. अपडेटेड वेन्यू की एक्स शोरूम कीमत अब 7.68 लाख रुपये से लेकर 13.11 लाख रुपए तक है. अपडेटेड हुंडई वेन्यू के पेट्रोल वेरिएंट्स के दाम 7.68 लाख रुपए से लेकर 12.86 लाख रुपए तक हैं. वहीं, 2023 वेन्यू के डीजल वेरिएंट्स की कीमतें 11.62 लाख रुपए से लेकर 12.66 लाख रुपए तक है. ये सभी एक्स शोरूम प्राइस हैं. यहां बता दें कि पुराने मॉडल के मुकाबले 2023 वेन्यू के दाम 25,000 रुपए तक महंगे हो गए हैं.
https://छत्तीसगढ़ की बहू बनेंगी ‘चक दे इंडिया’ फेम चित्राशी रावत
2023 Hyundai Venue को कंपनी की टॉप सेलिंग एसयूवी क्रेटा वाला डीजल इंजन दिया गया है, जो कि 1.5 लीटर 4 सिलिंडर टर्बो डीजल इंजन है. यह इंजन 116PS पावर और 250Nm पिक टॉर्क जेनरेट करता है. वेन्यू डीजल में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. हुंडई वेन्यू में 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ही 1.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन भी मिलता है, जो कि 83PS पावर और 114Nm पिक टॉर्क के साथ ही 120PS पावर और 172Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह एसयूवी 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, 6 स्पीड iMT और 7 स्पीड DCT ट्रांसमिशन ऑप्शन में है. अपडेटेड हुंडई वेन्यू में साइड एयरबैग भी ऑफर किया जा रहा है. इसके साथ ही रियर सीट रिक्लाइनर, आर्मरेस्ट, कप होल्डर जैसी खूबियां भी जोड़ी गई हैं.
https://जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ 2023 Hyundai Creta लॉन्च, जानिए कीमत










