আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

2022 TVS Raider 125 लान्च, भारत की पहली कम्यूटर बाइक

Published on: October 20, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. अपडेटेड 2022 TVS Raider 125 भारत में लॉन्च हो गया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 99,990 रुपए तय की गई है. मोटरसाइकिल को अब TVS की ‘SmartXonnect’ टेक्नोलॉजी मिलती है और TFT स्क्रीन पाने वाली भारत की पहली कम्यूटर मोटरसाइकिल बन गई है. टीवीएस 125 अब 5-इंच के टीएफटी कंसोल से लैस है जो एक एक्सक्लूसिव मोबाइल ऐप के जरिए बाइक चालक को मोटरसाइकिल से जोड़ता है. नया ब्लूटूथ इनेबल्ड सिस्टम राइडर्स को उनकी राइडिंग स्टाइल के बारे में ज्यादा जानने में मदद करने के लिए राइडिंग एनालिटिक्स की एक रेंज प्रदान करता है. इसके अलावा, मोटरसाइकिल वॉयस और नेविगेशन असिस्ट, इनकमिंग कॉल फीचर, इमेज ट्रांसफर ऑप्शन और राइड रिपोर्ट जैसे फीचर्स के साथ आती है.

https://पटाखा गोदाम में विस्फोट, 2 बच्चों सहित 4 की मौत

मोटरसाइकिल में सेफ्टी फीचर के तौर पर साइड-स्टैंड कट-ऑफ स्विच भी मिलता है. नई 2022 Raider 125 मोटरसाइकिल में 124.8cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. यह इंजन 7,500 rpm पर 11.2 bhp और 6,000 rpm पर 11.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. मोटरसाइकिल में दो राइडिंग मोड्स- इको और पावर मिलते हैं. कंपनी के मुताबिक पावर मोड के साथ टॉप-एंड में 10 प्रतिशत ज्यादा पावर देता है. यह मोटरसाइकिल 5.9 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है जो कि बेस्ट-इन-क्लास है. बाइक की टॉप स्पीड 99 किमी प्रति घंटा है. नई 2022 टीवीएस राइडर 125 दो कलर ऑप्शन- विकेड ब्लैक और फेयरी येलो में उपलब्ध है.

https://वैशाली ठक्कर सुसाइड मामले में फरार आरोपी राहुल नवलानी गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now