আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

2022 Maruti Suzuki Brezza भारत में लॉन्च, युवा लुक और शानदार फीचर्स

Published on: July 2, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में नई 2022 Brezza को 7.99 लाख रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है. नई मारुति ब्रेजा 4 वैरिएंट्स – LXI, VXI, ZXI और ZXI+ में उपलब्ध है. एसयूवी का फ्रंट लुक पहले से काफी बदल गया है. इसके दोनों ओर एलईडी लाइटिंग यूनिट्स के साथ एक बिल्कुल नया ग्रिल दिया गया है. अलॉय व्हील्स के डिजाइन को अपडेट किया गया है और वाहन को पहले की तुलना में ज्यादा एसयूवी-ईश लुक देने के लिए इसके व्हील आर्च पर फिर से काम किया गया है. नई ब्रेजा मारुति सुजुकी में 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा, वॉयस असिस्ट के साथ 9-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, Arkamys के म्यूजिक सिस्टम, एंबियंट लाइटिंग और ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन के साथ वायरलेस फोन चार्जिंग मिलता है.

https://कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में बंद पूर्णत: सफल, चौक-चौराहों में पुलिस तैनात

स्टीयरिंग रेक और रीच एडजस्टमेंट को सपोर्ट करता है, जबकि इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को अपडेट किया गया है और फ्रंट में ग्लोवबॉक्स में कूलिंग फंक्शनलिटी का फीचर भी दिया गया है. इसमें न्यू जेनरेशन 1.5-लीटर K-Series माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है. नया K-Series पेट्रोल इंजन कम उत्सर्जन का वादा करता है और माइलेज को 20.15 किमी प्रति लीटर तक बढ़ाने का दावा करता है. सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, ईएसपी, एबीएस के साथ ईबीडी, एक 360-डिग्री कैमरा, हिल-होल्ड असिस्ट और ISOFIX (आईएसओफिक्स) शामिल हैं. यह कार एक बार फिर बेहतर सट्रक्चरल एबिलिटी का वादा करती है. नई ब्रेजा को 6 एक्सटीरियर बॉडी कलर विकल्पों में पेश किया गया है, जिनमें से तीन डुअल-टोन में हैं. इनमें व्हाइट रूफ के साथ नया खाकी शेड, ब्लैक रूफ के साथ रेड और ब्लैक रूफ के साथ सिल्वर शामिल हैं. मोनो-टोन रंग विकल्पों में ब्लू, व्हाइट और ग्रे कलर शामिल हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now