नई दिल्ली. KTM ने न्यू जेनरेशन 2022 RC 390 के लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 3,13,992 रुपए एक्स-शोरूम दिल्ली है. इसमें 373cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. इस इंजन में कुछ बदलाव किया गया है. यह इंजन 43.5 bhp का पावर और 37 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे पावर-असिस्टेड एंटी-होपिंग स्लिपर क्लच के जरिए 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. केटीएम आरसी 390 कंपनी ने अन्य मॉडल आरसी 200 के जैसी ही दिखती है. बाइक नई केटीएम फैक्ट्री रेसिंग ब्लू और केटीएम ऑरेंज कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. नई RC 390 में कई नए फीचर्स और इक्यूप्मेंट्स 13.7 लीटर फ्यूल टैंक,हाइट-एडजस्टेबल हैंडलबार्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विक शिफ्टर, लीन-एंगल सेंसिटिव कॉर्नरिंग ABS, सुपरमोटो मोड के साथ डुअल-चैनल ABS, केटीएम माई राइड के साथ टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलते हैं.
https://‘मैं यहां तू वहां, कुत्ता कहां?’ IAS कपल का हुआ ट्रांसफर तो आई मीम्स की बाढ़
बाइक में WP एपेक्स अपसाइड-डाउन फ्रंट सस्पेंशन और रियर में WP एपेक्स एडजस्टेबल मोनो-शॉक सस्पेंशन मिलता है. ब्रेकिंग सेटअप की बात करें तो, बाइक के फ्रंट में 320 mm और रियर में 280 mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. बजाज ऑटो लिमिटेड के अध्यक्ष (प्रोबाइकिंग) सुमीत नारंग ने कहा कि केटीएम आरसी मोटरसाइकिलों का केटीएम पोर्टफोलियो में महत्वपूर्ण और बढ़ता योगदान है. इस तरह के अपग्रेड के साथ, नेक्स्ट-जेन KTM RC 390 प्रीमियम परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी बढ़त का विस्तार करने के लिए तैयार है, जो वास्तविक रेसट्रैक से प्रेरित डीएनए को सड़कों पर लाएगा.
https://एक और एक्ट्रेस ने की खुदकुशी, फंदे से लटकी मिली लाश










