नई दिल्ली. KTM ने अपनी नई MY2022 390 एडवेंचर मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है. भारतीय बाजार में 2022 KTM 390 बाइक की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 3,28,500 रुपए तय की गई है. यह एडवेंचर मॉडल दो नए रंगों में उपलब्ध है. इसमें केटीएम फैक्ट्री रेसिंग ब्लू और डार्क गैल्वानो ब्लैक रंग शामिल हैं. इस एडवेंचर मोटरसाइकिल में 373cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 43 bhp की पावर और 37 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
https://डांस करते-करते वीडियो बना रहा था युवक, अचानक गिरा और हो गई मौत
बाइक WP एपेक्स अपसाइड-डाउन फोर्क्स के साथ पीछे की तरफ एडजस्टेबल मोनो-शॉक पर चलती है. ब्रेकिंग के लिए डुअल चैनल ABS के साथ क्रमशः आगे और पीछे 320 मिमी और 280 मिमी डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. इस एडवेंचर मोटरसाइकिल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम के लिए स्ट्रीट और ऑफ-रोड मोड के साथ आती है. भले ही मोटरसाइकिल अचानक बंद हो जाए या बाइक गिर जाए, इसमें ऑफ-रोड मोड एक्टिव रहेगा. इसके अलावा केटीएम ने इसमें और भी मजबूत कास्ट व्हील्स का इस्तेमाल किया है. कंपनी का कहना है कि इससे रिम्स की मजबूती बढ़ गई है.
https://नुसरत की फिल्म ‘जनहित में जारी’ का ट्रेलर रिलीज, सोशल मैसेज के साथ कॉमेडी का तड़का










