नई दिल्ली. KTM इंडिया ने 2022 मॉडल KTM 250 एडवेंचर बाइक लॉन्च कर दी है. दिल्ली में इस मोटरसाइकिल की एक्सशोरूम कीमत 2.35 लाख रुपए है. ये बाइक दो रंगों- KTM इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज और KTM फैक्ट्री रेसिंग ब्लू में उपलब्ध कराई गई है. मोटरसाइकिल देश भर में सभी केटीएम डीलरशिप पर उपलब्ध है. ऑस्ट्रियाई मोटरसाइकिल निर्माता का दावा है कि नई 2022 KTM 250 मोटरसाइकिल हर महीने 6,300 रुपए की राशि पर आसान फाइनेंस ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध है. इस क्वार्टर-लीटर मोटरसाइकिल में 248cc DOHC 4-वाल्व सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन अधिकतम 30 PS का पावर और 24 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.
http://अनुष्का का विराट के नाम लंबा पोस्ट, जानिए क्या लिखा
मोटरसाइकिल को 200 mm ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. इसमें 19-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियर ट्यूबलेस टायर मिलते हैं. बाइक में 320 mm का फ्रंट डिस्क और ब्रेकिंग के लिए 230 mm का रियर डिस्क है, जो बायब्रे से लिया गया है. इन्हें डुअल-चैनल Bosh ABS के साथ जोड़ा गया है. इसमें 170 mm का फ्रंट यूएसडी फोर्क्स और 177 mm का रियर सस्पेंशन मिलता है. नई 2022 केटीएम 250 बाइक में शार्प लुक वाला LED हेडलैंप है, जिसमें इंटीग्रेटेड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स दिए गए हैं. हाई-राइडिंग मोटरसाइकिल में 14.5-लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक, एक डिजिटल डिस्प्ले, स्प्लिट सीट, स्किड प्लेट, एलईडी टेललाइट को पतली पूंछ की नोक पर इंटीग्रेट किया गया है. इसमें ब्लैक अलॉय व्हील्स मिलते हैं.










