আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Hero Super Splendor का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और माइलेज

Published on: July 28, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. हीरो मोटोकॉर्प ने 125सीसी कम्यूटर बाइक Super Splendor का एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है. कंपनी ने नई 2022 Hero Super Splendor Canvas Black Edition को 77,430 रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. इसमें कई नए फीचर्स मिलते हैं. डिजाइन की बात करें तो, मोटरसाइकिल अपने अन्य वैरिएंट्स की तरह ही है. हालांकि, इसमें एक खास कैनवस ब्लैक पेंट स्कीम में पेश किया गया है. साथ ही इसमें सुपर स्प्लेंडर की 3डी ब्रांडिंग और H-लोगो दिया गया है.

https://अधीर रंजन के बयान पर संसद में हंगामा, स्मृति से सोनिया बोलीं- ‘Don’t Talk To Me’

फीचर्स के लिहाज से, नई सुपर स्प्लेंडर कैनवास ब्लैक एडिशन में एक डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक इंटीग्रेटेड यूएसबी चार्जर मिलता है. इसमें वही 125cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, FI इंजन दिया गया है जो रेगुलर वैरिएंट में भी मिलता है. यह इंजन 7,500 rpm पर 10.7 bhp और 6,000 rpm पर 10.6 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इसकी ईंधन दक्षता में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह 60-68 किमी प्रति लीटर का बेस्ट-इन-सेगमेंट माइलेज देती है.

https://इमरजेंसी में अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाएंगे श्रेयस, फर्स्ट लुक जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now