नई दिल्ली. इंडिया यामाहा मोटर ने 2021 Yamaha FZ-X को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने अपनी FZ-X को दो वेरिएंट्स के साथ उतारा है. इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,16,800 रुपए है. वहीं, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी से लैस FZ-X की कीमत 1,19,800 रुपए है. बाइक 3 रंगों मैट कॉपर, मैट ब्लैक और मैटेलिक ब्लू में पेश की गई है. यह एक नियो रेट्रोल कम्यूटर बाइक है, जो 149 सीसी Yamaha FZ सीरीज पर बेस्ड है. इसमें कई नए फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ Y-Connect एप शामिल है.
http://रिश्वत लेते वीडियो वायरल, टीआई और एएसआई निलंबित
इसमें Y Connect एप के जरिए ग्राहकों को इस बाइक में इनकमिंग कॉल अलर्ट्स, SMS अलर्ट्स, बैटरी चार्ज इंडीकेटर, फ्यूल अलर्ट्स के साथ सर्विस और ऑयल चेंज रिमाइंडर जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे. इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 149 सीसी का सिंगल-सिलिंडर वाला इंजन दिया जा सकता है. इसका इंजन 7,250 आरपीएम पर 12.4 bhp की मैक्सिमम पावर और 5,500 आरपीएम पर 13.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें Yamaha FZ FI जैसे ही चेसी और साइकिल पार्ट्स दिए गए हैं. नई Yamaha FZ-X का कर्ब वजन 139 किलोग्राम है.
http://एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी- अक्टूबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर










