नई दिल्ली. Triumph Motorcycles ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2021 Street Scrambler बाइक लॉन्च कर दी है. इस मॉडल की शुरुआती कीमत 9.35 लाख रुपए तय की गई है. इसमें एक बेहतर 900cc, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है. यह इंजन यूरो 5 / BS6 मानदंडों के अनुरूप है. यह इंजन 7,250 rpm पर 65 bhp का अधिकतम पावर और 3,250 rpm पर 80 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. बाइक की टॉप स्पीड 130 किमी प्रति घंटे तक सीमित है.न्यू जेनरेशन स्ट्रीट स्क्रैम्बलर को तीन नए कलर स्कीम में पेश किया गया है.
https://Hero Pleasure+ XTec स्कूटर लॉन्च, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ मिलते हैं ख़ास फीचर्स
इसमें जेट ब्लैक, अर्बन ग्रे और मैट आयरनस्टोन के साथ-साथ एक डुअल-टोन मैट खाकी पेंट स्कीम शामिल है.यह बाइक तीन राइडिंग मोड्स- रोड, रेन, ऑफ-रोड के साथ आती है. इसके साथ-साथ बाइक में स्विचेबल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. बाइक के फ्रंट और रियर दोनों सिरों पर सिंगल डिस्क ब्रेक भी होंगे. जहां फ्रंट व्हील पर कैलिपर ब्रेम्बो का है, वहीं रियर व्हील कैलिपर निसान से लिया गया है. फीचर्स की बात करें तो इसमें पावर एफिशिएंट एलईडी रियर लाइट्स, की-फोब इनकॉर्पोरेटेड इम्मोबिलाइजर और यूएसबी चार्जिंग सॉकेट, ट्रिप कंप्यूटर और टॉर्क असिस्ट क्लच शामिल हैं.










