আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

2021 Audi RS5 Sportback भारत में लॉन्च, 3.9 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की स्पीड

Published on: August 11, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. ऑडी इंडिया ने अपनी नई 2021 Audi RS5 Sportback को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी इंट्रोडक्ट्री शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.04 करोड़ रुपए रखी गई है. यह कंपनी के A4 फैमिली में सबसे टॉप पर आती है. इसमें स्टैंडर्ड सेडान के साथ S5 Sportback शामिल हैं, जिनकी बिक्री भारत में पहले से हो रही है. नई Audi RS5 के स्टाइलिंग में बदलाव के लिए कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं. विजुअल अपग्रेड की बात करें, तो 2021 Audi RS5 Sportback में नई ग्रिल के साथ हनीकॉम्ब मेश पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश दी गई है. इसके बंपर पर नए एयर इनटेक्स दिए गए हैं. इस कार में आपको रीडिजाइन किया हुआ स्पोर्टियर लुक मिलेगा.

http://भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

इसमें नए मैट्रिक्स LED हेडलैंप्स के साथ नए LED DRLs और डायनेमिक टर्न इंडीकेटर्स दिए गए हैं. इसके रियर में नए स्पोर्ट्स LED टेललाइट्स और रीवर्क किया बंपर दिया गया है. ऑडी आरएस5 स्पोर्टबैक में 19-इंच और 10-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें क्रोम फिनिश्ड ट्विन एग्जॉस्ट टिप्स दिया गया है. इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए मौजूदा 2.9-लीटर का बाई टर्बो V6 TFSI पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसका इंजन 444 bhp की मैक्सिमम पावर और 600 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है.

http://मुख्यमंत्री रायपुर, गृहमंत्री महासमुंद और स्वास्थ्य मंत्री कबीरधाम में करेंगे ध्वजारोहण

नई RS5 Sportback रफ्तार के मामले में भी बेमिसाल है. यह कार महज 3.9 सेकंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है. इसमें 250 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है. नई RS5 Sportback भारतीय बाजार में 8 कलर वैरिएंट्स में आती है. इनमें टर्बो ब्लू, टैंगो रेड, नारडो ग्रे, माइथोस ब्लैक, ग्लेशियर व्हाइट, नवरा ब्लू, सोनोमा ग्रीन और डेटोना ग्रे शामिल हैं. सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, रियरव्यू कैमरा के साथ पार्किंग एड प्लस, क्रूज कंट्रोल और कई इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स दिए गए हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now