আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

2021 Audi Q5 Facelift भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: November 24, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. जर्मन कार निर्माता कंपनी ऑडी ने नई मिड साइज़ एसयूवी Audi Q5 फेसलिफ्ट एडिशन भारतीय मार्किट में लॉन्च कर दिया है. ऑडी Q5 फेसलिफ्ट एडिशन में पिछले मॉडल की तुलना में अंदर और बाहर कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं और कई नए फीचर्स भी दिए गए हैं. डिज़ाइन की बात करें तो 6 वर्टिकल क्रोम स्लैट्स के साथ ऑडी की नई ऑक्टागोनल ग्रिल और ब्रश्ड एल्युमीनियम इंसर्ट्स के साथ नया बंपर इस एसयूवी में मिलेगा. साथ ही LED DRLs के साथ नए स्लिमर ऑल-एलईडी हेडलैम्प्स, 19 इंच के नए 5 स्पोक अलॉय व्हील्स, क्रोम एक्सेंट के साथ नए एलईडी टेललैंप्स भी देखने मिलेंगे.

https://नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, बैलेट पेपर से होगा मतदान

इंटीरियर की बात की जाए तो डैशबोर्ड के बीच में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, न्यू-जनरेशन एमएमआई सॉफ्टवेयर, वर्चुअल कॉकपिट प्लस (डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर), वायरलेस चार्जिंग सिस्टम, बैंग एंड ओल्फसेन प्रीमियम 3-डी साउंड सिस्टम, पैनोररैमिक सनरूफ, 8 एयरबैग्स जैसे शानदार फीचर्स ऑडी की इस नई एसयूवी में मिलेंगे. ऑडी Q5 फेसलिफ्ट एडिशन में 2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 249bhp पावर और 370Nm पीक टॉर्क जनरेट करेगा. साथ ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स भी इस नई एसयूवी में मिलेगा. इससे इसे दमदार परफॉर्मेंस मिलेगी. ऑडी Q5 फेसलिफ्ट एडिशन की कीमत 58.93 लाख रुपए से 63.77 लाख रुपए के बीच है.

https://फिर लौटा Joker Malware, इन 15 ऐप्स को फोन से तुरंत करें डिलीट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now