नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत 10वीं किस्त जारी कर दी है. इसी के साथ किसानों के खाते में 2000 रुपए आने शुरू हो गए हैं. केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की मदद से 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खाते में 20,000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किया गया है. अगर आपको इस स्कीम के तहत पैसा नहीं मिला है तो तुरंत केंद्रीय कृषि मंत्रालय से इसकी शिकायत कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया.
https://असमानता को हरा दें तो कोरोना महामारी हार जाएगी : WHO प्रमुख
कहां और कैसे करें शिकायत?
अगर आपके अकाउंट में 2000 रुपए नहीं आए हैं तो आप सबसे पहले अपने क्षेत्र के लेखपाल और कृषि अधिकारी से संपर्क करें. अगर ये लोग आपकी बातें नहीं सुनते हैं या इसके बाद भी खाते में रुपए नहीं आते हैं तो आप इससे जुड़ी हेल्पलाइन पर भी फोन कर सकते हैं. ये डेस्क सोमवार से शुक्रवार तक खुला होता है. इसके अलावा आप ई-मेल pmkisan-ict@gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं. अगर फिर भी काम न हो तो नंबर 011-23381092 पर फोन करें. कृषि मंत्रालय के अनुसार, अगर किसी किसान के बैंक अकाउंट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पैसा नहीं पहुंच रहा है तो इसका समाधान तुरंत किया जाएगा. किसान के खाते में पैसा पहुंचा नहीं है या फिर कोई टेक्निकल दिक्कत है तो उसे हर हाल में ठीक किया जाएगा. सरकार हरसंभवतः इस कोशिश में है कि इस योजना का फायदा हर किसान को मिले.
https://समर्थकों ने बीज निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर को फूल-मालाओं से लादा
मंत्रालय से संपर्क करने की सुविधा
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 है. इसके अलावा पीएम किसान टोल फ्री नंबर 18001155266 और पीएम किसान लैंडलाइन नंबर 011-23381092, 23382401 भी है. पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन 0120-6025109 और ई-मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in है.










