पिथौरा. स्थानीय पुलिस ने फिर से करीब 20 लीटर महुआ शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है. ज्ञात हो कि पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में लगातार मादक पदार्थों की जब्ती एवं कोरोना संक्रमण रोकने लगातार प्रयास में सफलता मिल रही है. शनिवार को भी स्थानीय एसडीओपी, थाना प्रभारी एनके स्वर्णकार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना के बाद किशनपुर के लक्ष्मी विश्वकर्मा के यहां दबिश देकर एक जरकिन में रखी 20 लीटर महुआ शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. कार्रवाई में सउनि टीकाराम सारथी, महिला प्रधान आरक्षक चंचल बांसवार, आरक्षक मिहीर बीसी, लालूराम धुर्वे, दुदेश साहू, नीलम मिश्रा, जुनेद खान शामिल थे. बहरहाल, आरोपी वार्ड 6 किशनपुर निवासी लक्ष्मी विश्वकर्मा (28) को न्यायालय में पेश कर रिमांड में भेज दिया गया है.
http://बारी योजना के तहत बिजराभांठा में फलदार, सब्जी व सीड बॉल रोपण
मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना, मास्क वितरण
पिथौरा. कोरोना वायरस के प्रदेश में लगातार बढ़ते संक्रमण के कारण शासन द्वारा मास्क अनिवार्य किए जाने के बाद भी लापरवाह वाहन चालकों पर आज स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई कर जुर्माना वसूलकर मास्क वितरण किया. उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद आज नगर के बार चौक में स्थानीय पुलिस ने कैम्प लगाकर बगैर मास्क पहने चल रहे लोगों को रोककर चालानी कार्रवाई की. थाना प्रभारी एनके स्वर्णकार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक कुबेर जायसवाल, आरक्षक जुनेद खान, नीलम मिश्रा, घनश्याम निराला, जितेंद्र आदिले, परमेश्वर प्रजापति एवं होमगार्ड सैनिक, महिला सैनिकों ने नगर में कोरोना वायरस संक्रमण बचाव हेतु एमवी एक्ट उल्लंघन के तहत 26 लोगों से जुर्माना वसूली की. मोटरसाइकिल चालकों को मास्क लगाने की हिदायत दी गई एवं मास्क वितरण किया गया. यातायात नियमों का पालन करने 3 सवारियों नहीं चलने तथा हेलमेट लगाकर चलने हिदायत दी गई.
http://राजस्थान सरकार गिराने की साजिश के आरोप में दो भाजपा नेता गिरफ्तार







