আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

20 लीटर महुआ शराब, महुआ पास के साथ युवक गिरफ्तार

Published on: May 22, 2020
---Advertisement---

खल्लारी. अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर प्रतिबंध लगाने हेतु थाना प्रभारी दीपा केंवट, प्रशिक्षु डीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव सहित पुलिस के जवानों द्वारा गांवों-कस्बों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है. पुलिस ने शुक्रवार को महासमुंद पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी महासमुंद के आदेश पर मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोमा निवासी ईश्वर रात्रे पिता गोवर्धन रात्रे (25) की बाड़ी से पांच-पांच लीटर के प्लास्टिक के डिब्बे में कुल 20 लीटर महुआ शराब, 6 प्लास्टिक के ड्रम में महुआ पास और शराब बनाने के उपकरण जब्त की है. आरोपी को धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है. इस कार्रवाई में निरीक्षक दीपा केंवट, प्रशिक्षु डीएसपी तिलेश्वर प्रसाद यादव, प्रधान आरक्षक चेतन सिन्हा, राजेश मिश्रा, आरक्षक दुर्गा प्रसाद मोहंती, मनोज चंद्राकर, रवि साहू का योगदान रहा.

http://कर्तव्य में लापरवाही, सहायक विकास विस्तार अधिकारी निलंबित

गांजा परिवहन करते युवक पकड़ाया

सरायपाली. बाइक से गांजा परिवहन करते एक युवक को पुलिस ने गुरूवार को पकड़ा. पुलिस ने बताया कि झिलमिला के पास वाहन की तलाशी के दौरान झिलमिला निवासी आरोपी विशाल पाल उर्फ सोनू पिता प्रसेनजीत पाल (21) के कब्जे से 4 किलो गांजा बरामद की. युवक ने बताया कि उक्त गांजा अपने घर की बाड़ी से ले जा रहा था. जिस पर नारकोटिक्स एक्ट 20 क के तहत कार्रवाई की गई.

http://फसल देखने गए किसान पर भालू का हमला, इलाज जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now