আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जिला कार्यालय से देशी कट्टा और कारतूस चोरी के मामले में 2 कर्मचारी निलंबित

Published on: February 25, 2022
---Advertisement---

बलौदाबाजार. कलेक्टर डोमन सिंह ने शुक्रवार को रिवाल्वर एवं असला चोरी के मामले में संयुक्त जिला कार्यालय में पदस्थ दो आरोपी भृत्य रोशन कुमार ध्रुव भू-अभिलेख शाखा एवं उमेश कुमार ध्रुव को निलंबित कर दिया है. उक्त प्रकरण में दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तारी के उपरांत 48 घंटे से अधिक कालावधि के लिए न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्ध रहने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के उपनियम (2) (क) अंतर्गत गिरफ्तारी दिनांक 22 फरवरी 2022 से निलंबित किया गया है.

https://10वीं-12वीं के नियमित विद्यार्थियों को अब असाइनमेंट जमा करना अनिवार्य नहीं

निलंबन अवधि में मूलभूत नियम 53 के अंतर्गत नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा. गौरतलब है कि संयुक्त जिला कार्यालय बलौदाबाजार के कक्ष क्रमांक 65 से ताला तोड़कर कक्ष में उपलब्ध संपत्ति कमांक 332/98 में रखे एक देशी कट्टा एवं 03 कारतूस तथा अन्य संपत्तियों को चोरी करने के आरोप में प्रथम सूचना रिपोर्ट क्रमांक 0142/2022 धारा 409, 380, 381, 34 भा.द.स. 1860 पंजीबद्ध कर 22 फरवरी 2022 को समय 16:10 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है.

https://5 साल पहले लाए गए थे 70 काले हिरण, 11 जंगल में छोड़े गए

उच्च शिक्षा सचिव भुवनेश यादव को अतिरिक्त दायित्व

रायपुर. छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के तहत सचिव उच्च शिक्षा विभाग, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम, तथा कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड भुवनेश यादव अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं सचिव, महिला एवं बाल विकास, सचिव समाज कल्याण और आयुक्त निःशक्तजन का कार्य संपादित करेंगे. ज्ञातव्य है कि श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं सचिव, महिला एवं बाल विकास, सचिव समाज कल्याण और आयुक्त निःशक्तजन 12 अगस्त 2022 तक कुल 177 दिनों के अवकाश पर हैं. श्रीमती कंगाले की अवकाश अवधि में भुवनेश यादव उनके प्रभार के विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now