रजिंदर खनूजा
पिथौरा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में मंगलवार को हुए मतदान एवं मतगणना में जिला पंचायत की 8 सीटो में कांग्रेस और भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा. नौ सीटों में मतगणना के बाद निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य की 5 सीटों पर अजेय बढ़त बना चुके हैं जबकि कांग्रेस के 2 एवं भाजपा के घोषित 2 प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदियों से आगे है. जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले की जिला पंचायत की 9 सीटों की मतदान के बाद मतगणना केंद्र पर ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद हुई. मतगणना में जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रबल दावेदार कांग्रेस नेत्री उषा पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से करीब 11 हजार मतों से आगे हैं. वहीं क्षेत्र क्र 07 से लगातार जनपद चुनाव जीतकर इस बार भी जनपद चुनाव जीत चुके करण दीवान की पत्नी हेमकरन दीवान आगे हैं.
http://धान खरीदी कार्य में लापरवाही बरतने पर केन्द्र प्रभारी निलंबित
क्षेत्र 09 से कांग्रेस के बागी चन्दन माछु आगे है. क्षेत्र क्र 10 से श्रीमती प्रेम नायक (भाजपा) आगे बताई जा रही है, क्षेत्र क्र 11 से नम्रता जगत (निर्दलीय) आगे है. क्षेत्र क्र 12 से तारकेश्वरी गम्मयू (निर्दलीय), क्षेत्र क्र 13 से गीता रतन बंजारे, (निर्दलीय) क्षेत्र क्र 14 से श्याम तांडी (भाजपा) एवं क्षेत्र क्र 15 से भाजपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश चौधरी को तीसरे नम्बर पर धकेलते हुए हेमचंद डोल चंद पटेल (निर्दलीय) ने अपने क्षेत्र में बढ़त बना ली है. चुनाव पूर्व माना जा रहा था कि किसानों की नाराजगी मतदान में दिखाई देगी. वह लगभग सच साबित हुई है. कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले बागियों के जितने से कांग्रेस में टिकिट वितरण पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है.
http://भारत ने सुपर ओवर में मारी बाजी, सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त







