আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

235 नए कोरोना मरीज मिले, 380 डिस्चार्ज, अब 2762 एक्टिव केस

Published on: August 1, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में शनिवार को 235 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 98, दुर्ग से 55, बिलासपुर से 9, राजनांदगांव से 20, जांजगीर-चांपा से 11, सरगुजा से 7, कोरिया व बलौदाबाजार से 5-5, रायगढ़, कबीरधाम से 4-4, महासमुंद, बालोद, मुंगेली से 3, बस्तर से 2, कोण्डागांव, नारायणपुर, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 380 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 1 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 9427 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 2762 है. वहीं 6610 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://सस्ता सोना खरीदने का मौका, उठाएं मोदी सरकार की इस स्कीम का लाभ

निर्वाचन कार्य में लापरवाही, 2 कोटवार निलंबित

बिलासपुर. तहसीलदार पेण्ड्रारोड ने ग्राम तराईगांव कोटवार रेवालाल एवं ग्राम मेडुका के कोटवार कृष्ण दयाल को निर्वाचन कार्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता का दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. उक्त दोनों कोटवार के निलंबन अवधि तक के लिए ग्राम तराईगांव का कार्य मैकु कोटवार ग्राम पतरकोनी एवं ग्राम मेडुका का कार्य विजय कुमार कोटवार ग्राम दर्री आगामी आदेश तक करेंगे.

http://राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार

कोरोना का असर : बकरीद की नमाज घरों में अता की

महासमुंद. बकरीद की नमाज मुस्लिम भाईयों ने घरों में अता की. हालांकि शासन के निर्देश पर प्रशासन ने जमात के लोगों को मस्जिदों में नमाज अता करने की अनुमति दी थी. लेकिन जमात के लोगों ने मस्जिद की बजाए घरों में ही नमाज पढ़ी. शहर के मुस्लिम भाईयों ने सुबह अपने-अपने घरों में सुविधानुसार घरों में नमाज पढ़ी और देश में अमन चैन की दुआ मांगी. इसके बाद लोगों ने कुर्बानी दी. जमात के हैदर कादरी ने बताया कि उन्होनें भी परिवार सहित घर में ही नमाज अता की. प्रशासन ने संक्रमण के खतरे को देखते हुए जमात के लोगों की बैठक लेकर पर्व को शांति से मनाने की अपील की थी. उन्होनें कहा था कि वे मस्जिदों में नमाज अता कर सकते हैं लेकिन मस्जिदों में 5-7 लोग से अधिक ना हों.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now