আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

19 लाख किसानों को मिलेगी न्याय योजना की दूसरी किश्त, स्कूल-कॉलेजों में जुलाई से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Published on: June 12, 2020
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किश्त किसानों को देने, स्कूलों एवं कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने, कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क की अनिवार्यता सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत राज्य के 19 लाख किसानों के खाते में द्वितीय किश्त की राशि अंतरित की जाएगी.

http://Redmi 8A Dual का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

उन्होंने बताया कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानो, स्कूलों एवं कॉलेजों में जुलाई माह में दाखिला की प्रक्रिया प्रांरभ करने का भी निर्णय लिया गया है. केन्द्र सरकार की एडवाइजरी के अनुसार परिस्थितियों को देखकर अगस्त से कक्षाएं प्रारंभ करने के बारे में विचार किया जाएगा. उन्होने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए  प्रदेश में हर नागरिक के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. बिना मास्क लगाए पाए जाने पर सौ रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा. फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित किया जाएगा. पूर्व की भांति सभा और समारोह का आयोजन स्थगित रहेगा. कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां प्रारंभ हो गई हैं लेकिन राजस्व की आवक नहीं हो पा रही है.

http://विधायक के नाम से पैसे की डिमांड, थाने में शिकायत

केन्द्र से पिछले वर्ष की 1400 करोड़ रुपए की राशि नहीं मिली है. राज्य सरकार इसके लिए और हर माह राज्यों को मिलने वाले टेक्स के हिस्से के लिए केन्द्र सरकार से लगातार आग्रह कर रही है. इन परिस्थितियों में सरकार के अनुपयोगी खर्च में कटौती करने का निर्णय लिया गया है. बैठक में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के प्रयासों की समीक्षा, क्वारंटाइन सेन्टरों और आइसोलेशन केन्द्रों की व्यवस्थाओं के बारे में भी चर्चा की गई. लॉकडाउन के संबंध में उन्होंने बताया कि बस ट्रांसपोर्ट अभी बंद हैं और फिलहाल बंद रहेगा. राज्य और केन्द्र सरकार की एडवाइजरी के अनुसार जो गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं उन्हें रोका नहीं जाएगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now