আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में 181 नए कोरोना मरीज मिले, 381 डिस्चार्ज, 3 की मौत

Published on: August 2, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में रविवार को 181 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 67, दुर्ग से 19, रायगढ़ से 18, राजनांदगांव से 11, बलौदाबाजार से 10, कोंडागांव व बीजापुर से 9-9, महासमुंद व जांजगीर-चांपा से 8-8, बिलासपुर से 6, सरगुजा, कोरिया व कांकेर से 3-3, कोरबा से 2, बालोद, मुंगेली, सूरजपुर, बस्तर व दंतेवाड़ा से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 381 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 3 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 9608 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 2559 है. वहीं 6991 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 58 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://मिठाई और राखी विक्रय की अनुमति, कल 12 बजे तक खुलेंगी दुकानें

रायगढ़ जिले में किया जाएगा 12 लाख मास्क का वितरण

रायगढ़. कोरोनाकाल में मास्क पहनने की आवश्यकता के प्रति जन जागरूकता लाने रायगढ़ पुलिस द्वारा जनसहयोग से प्राप्त 12 लाख मास्क का वितरण रक्षाबंधन के दिन कल सवेरे 9 से दोपहर तीन 3 बजे तक आमजनों में किया जाएगा. मास्क का वितरण 362 विभिन्न संस्थानों, समूहों और लगभग 7,500 वॉलिंटियर्स के सहयोग से किया जाएगा. पुलिस अधीक्षक ने मास्क वितरण के दौरान लोगों को भीड़ एकत्र न करने की अपील के साथ फिजीकल डिस्टेसिंग का पालन करने का आग्रह किया है.

http://सिरपुर में सुरंग…! देखने ग्रामीणों का लग गया था तांता, पुलिस बल तैनात

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now