रायपुर. प्रदेश सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला किया है. सभी एएसपी रैंक के हैं. इनमें रायपुर में अब लखन पाटले एएसपी होंगे, ओपी शर्मा को बस्तर भेजा गया है. पाटले इससे पहले दुर्ग ग्रामीण के एएसपी थे. उनके स्थान पर आईयूसीएडब्ल्यू की प्रभारी प्रज्ञा मेश्राम को एएसपी ग्रामीण बनाया गया है. वायपी सिंह को एएसपी एसआईबी से एएसपी बीजापुर, नेहा पांडेय को एएसपी दुर्ग आईजी ऑफिस से आईयूसीएडब्ल्यू दुर्ग का प्रभारी बनाया गया है.
http://देह व्यापार में संलिप्त 8 महिलाएं और युवतियां गिरफ्तार
कीर्तन राठौर को कांकेर से कोरबा, दीपमाला कश्यप एआईजी पीएचक्यू से एएसपी आईजी ऑफिस बिलासपुर, उमेश कश्यप एएसपी सीएम सिक्योरिटी से एएसपी सिटी बिलासपुर, गोरखनाथ बघेल एएसपी डोंगरगढ़ से कांकेर, रमा पटेल एसपी जोनल रायपुर से पीएचक्यू भेजा गया. जयप्रकाश बढ़ई पीएचक्यू से एएसपी डोंगरगढ़, केबी सिंह एआईजी पीएचक्यू से डिप्टी कमांडेंट भिलाई, हरीश यादव डिप्टी कमांडेंट चौथी बटालियन से सीएस सिक्योरिटी, प्रतिभा तिवारी एएसपी गौरेला पेंड्रा मरवाही से आईयूसीएडब्ल्यू रायपुर, संजय महादेवा बस्तर से गौरेला पेंड्रा मरवाही, मिर्जा जियारत बेग बीजापुर से पीएचक्यू, भारतेंदु द्विवेदी आईजी ऑफिस बिलासपुर से पीएचक्यू और कविलाश टंडन पीएचक्यू से एएसपी राजनांदगांव बनाया गया है.
http://सोनिया गांधी बनी रहेंगी अंतरिम अध्यक्ष, 6 महीने में चुना जाएगा नया प्रमुख









