जशपुर. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एक साथ 18 छात्राएं संक्रमित मिली हैं. कुछ छात्राओं में सर्दी-जुखाम और बुखार के लक्षण थे. बाद सभी का टेस्ट कराया गया तो छात्राओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. सभी को कैंपस में ही आइसोलेट किया गया है. साथ ही स्कूल को भी बंद कर दिया गया है. महादेवडांड़ गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ रहीं छात्राओं की तबीयत एक-एक कर खराब होने लगीं. पहले तो स्कूल प्रबंधन को लगा कि साधारण मौसम का असर होगा, लेकिन जब अन्य छात्राएं भी चपेट में आईं तो शनिवार को सभी को कोरोना टेस्ट कराया गया.
https://‘हर हर शंभू’ गाकर विवादों में फंसी फरमानी नाज ने अब गाया ‘हरे हरे कृष्णा’
इसमें 18 छात्राएं संक्रमित मिली हैं. फिलहाल हॉस्टल वार्डन लक्ष्मी चौहान और डॉक्टर हीरा महिलाने की देखरेख में छात्राओं का उपचार जारी है. बता दें कि शनिवार को प्रदेश में 493 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. इनमें भी सबसे ज्यादा दुर्ग में 70 और रायपुर में 46 पॉजिटिव मिले हैं. इनके अलावा धमतरी में 39, राजनांदगांव में 37, बालोद में 35, सरगुजा में 28, जशपुर में 27, कांकेर में 25, बेमेतरा-महासमुंद में 23-23, कोरबा में 20, रायगढ़-बिलासपुर में 16-16 लोग संक्रमित मिले हैं. जबकि 4 की मौत हुई है.
https://Oppo A77 4G भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा 50MP कैमरा







