रायपुर. प्रदेश में सोमवार को 173 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 66, दंतेवाड़ा से 27, जांजगीर-चांपा से 22, राजनांदगांव से 13, बिलासपुर से 9, दुर्ग से 8, बीजापुर व जशपुर से 7-7, सरगुजा से 4, महासमुंद से 3, रायगढ़ व सुकमा से 2-2, कांकेर, कोरिया व धमतरी से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 169 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 4 लोगों की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 5598 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 1626 है. वहीं 3944 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://रिलीज होते ही वायरल हुआ अक्षरा सिंह का नया गाना ‘गॅउवें के शिवाला’
कोविड-19 मरीजों के लिए रायपुर में एक और अस्पताल तैयार
रायपुर. राजधानी रायपुर में कोविड-19 के इलाज के लिए एक और अस्पताल तैयार हो गया है. भनपुरी स्थित ईएसआईसी के नवनिर्मित अस्पताल भवन में कोविड-19 के लक्षणरहित एवं हल्के लक्षण वाले मरीजों का उपचार किया जाएगा. खुली निविदा के माध्यम से 150 बिस्तर वाले इस अस्पताल के संचालन की जिम्मेदारी निजी अस्पताल को दी गई है. इसके शुरू होने से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय और एम्स में मरीजों का दवाब कम होगा. ऐसे मरीज जो स्वयं के खर्च पर इलाज करवाना चाहते हैं, उनका यहां इलाज किया जाएगा. उन्हें 1448 रुपए प्रतिदिन प्रति बिस्तर की दर से भुगतान करना होगा. अस्पताल प्रबंधन कोई अतिरिक्त भुगतान मरीज से नहीं ले सकेगा. निजी अस्पताल प्रबंधन के माध्यम से संचालित हो रहे इस अस्पताल में शासन ने सारी सुविधाएं मुहैया कराई हैं.
http://शिकारी कुत्तों के माध्यम से जंगली सुअर का शिकार, दो गिरफ्तार
#COVID19UPDATE
आज कुल 173 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 169 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 5598 है व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1626 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/ApcsiArJei— Health Department CG (@HealthCgGov) July 20, 2020







