पिथौरा. आकाशीय बिजली गिरने से 17 बकरियों की मौत हो गई. वहीं जंगली मशरूम (फुटू) तोड़ने गया एक ग्रामीण भालू के हमले से गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव में चल रहा है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस चौकी बया क्षेत्र के वन ग्राम बारनवापारा में भालू के हमले से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्हे 108 की मदद से तुमगांव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जहां उपचार के दौरान भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के संबंध में घायल के परिजनों ने बताया कि कोलपदर थाना पटेवा निवासी डेरहू कुमार अपने रिश्तेदारी में सैयाभाटा में था. आकाशीय बिजली के चमकने से निकलने वाले जंगली मशरूम (फुटू) की तलाश कर उसे तोड़ने की नीयत से दोपहर को समीप के जंगल में गया था कि पीछे से अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया.
http://तीन लोगों से 30 लीटर शराब बरामद, आरोपियों ने की पुलिस से बदसलूकी







