रायपुर. प्रदेश में शुक्रवार को 2599 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. देर रात मिले 911 मरीजों में रायपुर से 298, राजनांदगांव से 127, दुर्ग से 101, कोरबा से 73, दंतेवाड़ा से 37, महासमुंद से 36, धमतरी से 33, रायगढ़ से 32, सूरजपुर से 31, बस्तर से 30, कांकेर से 29, सुकमा से 20, जांजगीर-चांपा से 19, मुंगेली से 11, बेमेतरा व कबीरधाम से 09-09, कोरिया से 4, बिलासपुर, सरगुजा, जशपुर से 2-2, गरियाबंद से 1, अन्य राज्य से 5 है. इससे पहले मिले 1688 मरीजों में रायपुर से 567, बिलासपुर से 268, दुर्ग से 165, कबीरधाम व रायगढ़ से 82-82, बालोद से 78, जांजगीर-चांपा से 72, राजनांदगांव से 70, जशपुर से 45, धमतरी से 38, सरगुजा से 35, महासमुंद से 34,
गरियाबंद व नारायणपुर से 24, बस्तर से 23, कोण्डागांव से 19, बलरामपुर से 14, बेमेतरा व कोरबा से 12-12, कोरिया से 9, बीजापुर से 8, बलौदाबाजार से 3, अन्य राज्य से 4 मरीज शामिल है. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 658 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 22 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 40634 हो गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 20689 है. वहीं अब तक 19608 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 337 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://रोजाना 22 हजार सैंपल कलेक्शन एवं जांच का लक्ष्य, सभी जिलों के लिए लक्ष्य निर्धारित
संविदा भर्ती के लिए वाक-इन-इन्टरव्यू 12 और 13 को
दंतेवाड़ा. कोविड-19 के संक्रमण के बचाव एवं नियंत्रण, रोकथाम हेतु चिकित्सकीय प्रबंधन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के ROP 2019-20 में स्वीकृति एवं रिक्त के कोविड-19 महामारी के रोकथाम, नियंत्रण एवं बचाव हेतु राज्य आपदा मोचन निधि मद से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मानव संसाधन भर्ती नियम 2018 के अनुसार जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा के अन्तर्गत 3 माह हेतु माईक्रोबॉयलाजिस्ट, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, लैब अटेन्डेन्ट, स्वच्छता कर्मी के पदों पर संविदा भर्ती हेतु वाक-इन-इन्टरव्यू 12 सितम्बर से 13 सितम्बर प्रातः 10.30 बजे से पात्रता रखने वाले अभ्यार्थी, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में उपस्थित हो कर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. जिसका अवलोकन जिला के वेबसाइड www.dantewada.gov.in में अथवा कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दिया. जाएगा
http://राज्यपाल 15 तक क्वारंटाइन, कहा- बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विशेष सावधानी बरतें







