रायपुर. छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं. इनमें 12 कोरबा, 3 कांकेर और 1 बेमेतरा जिले से हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है. बता दें कि अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 148 हो गई है. जिनमें 59 स्वस्थ हो चुके हैं.
http://लापरवाही पर पंचायत सचिव निलंबित, यात्रा की जानकारी छिपाने पर तकनीकी सहायक अवैतनिक
नन्हे श्रीवेद ने चित्रकारी के माध्यम से किया जागरूक

खरसिया. लॉकडाउन के दौरान बच्चों की रचनात्मक रुचि सामने आ रही है. अनेकों बच्चे चित्रकारी के माध्यम से अपना समय व्यतीत करते हुए सुंदर संदेश दे रहे हैं. वहीं नन्ही बेटियां चित्रकारी के अलावा विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर अपनी कला को निखार रही हैं. निकुंज अग्रवाल के नन्हें श्रीवेद ने गो कोरोना गो शीर्षक से जागरूकता का संदेश देते हुए चित्रकारी की. वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील शर्मा को यह कलाकृति भेंट की. कहना होगा कि जागरूकता का यह संदेश अब प्रबुद्ध नागरिकों के अलावा बच्चों के कोमल मन में भी पैठ बनाता जा रहा है, जो संकेत दे रहा है कि आने वाली पीढ़ी एक सुदृढ़ एवं जागरूक छत्तीसगढ़ का निर्माण करेगी. बता दें कि पूर्व में भी याशिका अग्रवाल ने पुलिस की कार्यशैली से प्रभावित होकर एसडीओपी पीताम्बर पटेल की तस्वीर अपने हाथों से बनाकर उन्हें भेंट की थी.
http://बर्थ डे का जश्न मनाते कार में मिले 7 युवक, मामला दर्ज
#COVID19 #UpDate
आज16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है।जिला कोरबा से 12,कांकेर जिला से 3 व बेमेतरा जिला से 1,जिनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है।इस तरह राज्य में कोरोना प्रभावित कुल 89 सक्रिय मरीज़ हैं।#ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO— Health Department CG (@HealthCgGov) May 22, 2020







