रायपुर. कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में राज्य में सख्ती से पालन किया जा रहा है. लॉकडाउन लागू होने के पश्चात इसका उल्लंघन करने पर अब तक पूरे प्रदेश में 1549 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज (एफआईआर) की गई है, वहीं 1346 लोगों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही 2 हजार 294 व्हीकल जब्त किए गए हैं. उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरूप राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में भी लॉकडाउन घोषित किया गया है. कोरोना वायरस के फैलाव को खत्म करने के लिए लॉकडाउन जैसे प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं और उसका कड़ाई से पालन कराया जा रहा है. शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस विभाग द्वारा सख्ती से कार्रवाई भी की जा रही है.
http://24 घंटे में कोरोना के 1396 नए केस, रिकवरी रेट 22.17% : स्वास्थ्य मंत्रालय
मोहंदी सरपंच ने जिला प्रशासन को 16 हजार रुपए सौंपा
महासमुंद. बागबाहरा विकासखंड के ग्राम मोहंदी की सरपंच श्रीमती शांता दीवान एवं श्रीमती तुलसी दीवान ने जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर सुनील कुमार जैन से सौजन्य मुलाकात कर मुख्यमंत्री राहत कोष में 16 हजार रुपए की सहयोग राशि जमा करने के लिए प्रदाय किया. उन्होंने बताया कि यह सहयोग राशि गांव की महिला स्व-सहायता समूह एवं प्रत्येक घरों से उपलब्ध कराई गई हैं.
http://लूडो में पत्नी ने लगातार हराया, गुस्साए पति ने तोड़ दी रीढ़ की हड्डी







