रायपुर. प्रदेश में मंगलवार को रिकॉर्ड 1884 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. देर रात मिले 370 नए कोरोना मरीजों में रायपुर से 213, धमतरी से 30, सूरजपुर से 27, बस्तर से 24, कोरबा से 18, दुर्ग से 17, गरियाबंद से 7, जशपुर से 6, बेमेतरा व कोरिया से 5-5, बलौदाबाजार से 4, सरगुजा व बलरामपुर से 3-3, मुंगेली से व अन्य राज्य से 2-2, बालोद, महासमुंद, बिलासपुर व कांकेर से 1-1 हैं. इससे पहले मिले 1514 मरीजों में रायपुर से 453, दुर्ग से 226, राजनांदगांव से 149, बिलासपुर व रायगढ़ से 103-103, जांजगीर-चांपा से 68, कोरिया से 52, बलौदाबाजार से 39, दंतेवाड़ा से 37, बालोद व बीजापुर से 34-34, कोरबा व सरगुजा से 26-26, धमतरी से 25, बेमेतरा व मुंगेली से 20-20,
गरियाबंद व बस्तर से 18-18, बलरामपुर व नारायणपुर से 10-10, महासमुंद से 9, कबीरधाम से 7, सूरजपुर व कांकेर से 6-6, जशपुर व कोण्डागांव से 5-5, सुकमा से 3, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही व अन्य राज्य से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 578 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 10 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 33387 हो गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 15533 है. वहीं अब तक 17567 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 287 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://खेसारी-काजल के इस गाने ने मचाया धमाल, मिले 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज
ई-लोक अदालत अब 19 सितम्बर को
कवर्धा. 12 सितम्बर को राज्य स्तरीय लोक अदालत को परिवर्तित करते हुए अब राज्य स्तरीय ई-लोक अदालत अब 19 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा. इस ई-लोक अदालत में राजीनामा योग्य मामलों, मोटर दुर्घटना दावा एवं पारिवारिक विवादों से संबंधित अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा. लोक अदालत के सफल आयोजन के परिपेक्ष्य में समस्त संबंधित पक्षकारगण से अपील है कि अपने-अपने संबंधित राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं उसमें पैरवी हेतु नियुक्त अधिवक्तागण से मोबाइल अथवा अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सम्पर्क कर ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों को नियत करने तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित किए जाने की दिशा में आवश्यक सहयोग प्रदान करें.
http://ढाई हजार रुपए रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार
COVID UPDATE
370 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई ,राज्य में आज मिले कुल कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 1,884 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/qn7vgOpY9R— Health Department CG (@HealthCgGov) September 1, 2020







