আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

15 आईएएस अधिकारियों का तबादला, दो जिलों के कलेक्टर बदले

Published on: December 19, 2022
---Advertisement---

रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार देर शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है. धमतरी के कलेक्टर पदुम सिंह एलमा को राज्य मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी दी गई है. वे जून 2021 में धमतरी भेजे गए थे. उनकी जगह ऋतुराज रघुवंशी अब धमतरी के कलेक्टर होंगे. ऋतुराज अभी तक नारायणपुर के कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. नारायणपुर में कलेक्टर की जिम्मेदारी IAS अजीत वसंत को दी गई है. वसंत को इसी साल अप्रैल में मुंगेली कलेक्टर से हटाकर दिल्ली में आवासीय आयुक्त बनाया गया था. राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक टोपेश्वर वर्मा से जल जीवन मिशन का प्रभार लेकर तकनीकी शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है.

https://‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने 3 दिन में की बजट से ज्यादा कमाई

उनके शेष प्रभार यथावत रहेंगे. जनक प्रसाद पाठक को वन विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. रितेश कुमार अग्रवाल को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. अभिजीत सिंह के पास अब केवल संयुक्त सचिव गृह विभाग का प्रभार रहेगा. दिव्या उमेश मिश्रा को उद्योग विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. रणबीर शर्मा ने सहकारी दुग्ध महासंघ का प्रभार वापस लिया गया है. डी. राहुल वेंकट अब आवास एवं पर्याव्रण विभाग के उपसचिव होंगे. कोरिया के अपर कलेक्टर भगवान सिंह उइके को अंतागढ़ में पदस्थ किया गया है. बलरामपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहीं रीता यादव को कोरिया का अपर कलेक्टर बना दिया गया है. उनकी जगह पर भारतीय प्रशासनिक सेवा की रेना जमील को भेजा गया है. देखिए पूरी सूची-

https://संभागों में खुलेंगे SC-OBC के लिए नए प्रयास विद्यालय और छात्रावास

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now